Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत बोले एमआरआई मशीनों से लैस होंगे उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कालेज

स्वास्थ्य विभाग में नर्सों के रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। राज्य के सभी राजकीय मेडिकल कालेजों में एमआरआई एवं सिटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग में रिक्त नर्सों के लगभग 2600 पदों को वर्षवार मेरिट के आधार पर भरा जाएगा। राज्य के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत विभिन्न श्रेणी के संविदा एवं आउटसोर्स कार्मिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुये राज्यभर में कोविड की जांच बढ़ाई जाय।

कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने आज कैम्प कार्यालय में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डॉ० रावत ने राज्य के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमआरआई मशीनें एवं जिला अस्पतालों में आवश्यकतानुसार सिटी स्कैन मशीनें स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी तथा रुद्रपुर में एमआरआई मशीन एवं जिला अस्पताल चंपावत, उप जिला अस्पताल रानीखेत व ऋषिकेश में सिटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएगी। डॉ रावत ने अधिकारियों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने को कहा।

मेडिकल कालेजों में कार्यरत संविदा एवं आउटसोर्स कार्मिकों की समस्याओं का होगा समाधान

राज्य में कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाने एवं बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की राज्य की सीमाओं पर टेस्टिंग को अनिवार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दीये। डॉ रावत ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नर्सों के लगभग 2600 रिक्त पदों को वर्षवार मेरिट के आधार पर भरने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने राज्य के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत विभिन्न श्रेणी के संविदा एवं आउटसोर्स कार्मिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान की कार्रवाई करने को भी कहा। बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ० पंकज पांडेय, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा सी. रवि शंकर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ० तृप्ति बहुगुणा, उप निदेशक डॉ० एम.के. पंत, डॉ० मनोज शर्मा, महेंद्र भंडारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!