Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा, “तंबाकू मुक्त करने के लिए एक माह तक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा”

‘आओ गाँव चलें, उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें’

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मई 2022, रविवार, देहरादून। आगामी 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर राज्यभर में पांच लाख से अधिक लोग तंबाकू मुक्त उत्तराखंड के लिए शपथ लेंगे। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न विभागों एवं संगठनों के साथ मिलकर शनिवार को ‘आओ गांव चलें, उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करें’ अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने की।

सुभाष रोड स्थित होटल में स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड को तंबाकू मुक्त करने के लिए आगामी एक माह तक प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत प्रदेश के स्कूल, कालेज, विकासखंड, नगर निकाय, जिला पंचायत एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज एवं पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न एनजीओ के माध्यम से गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। इन गोष्ठियों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विधायक एवं सांसद आदि प्रतिभाग करेंगे। 10 से 20 मई तक विभिन्न स्तर पर गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत 20 से 30 मई तक तंबाकू मुक्त उत्तराखंड की शपथ लेने के इच्छुक जनों का पंजीकरण किया जाएगा।

इस अभियान की मानिटिरिंग के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक सर्वे के अनुसार प्रदेश में 26.5 प्रतिशत लोग तंबाकू का सेवन करते हैं, जबकि पूरे देश में यह प्रतिशत 28.6 है। कार्यक्रम में राजपुर के विधायक खजान दास, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ० तृप्ति बहुगुणा, स्वास्थ्य निदेशक डॉ० शैलजा भट्ट निदेशक एनएचएम डा. सरोज नैथानी, डॉ० अर्चना पांडे आदि ने प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!