Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने टीकाकरण अभियान की समीक्षा की

  • अब हर सोमवार को टीकाकरण महाभियान चलाया जाएगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार, देहरादून। प्रदेश में दिसंबर तक शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए अब सरकार ने हर सोमवार को टीकाकरण महाभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दो हजार टीकाकरण केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को टीके की दोनों डोज लगाई जाएंगी।

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कार्यालय में राज्य में संचालित टीकाकरण अभियान को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए हर सोमवार को टीकाकरण महाभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है वहां के प्रधान तथा क्षेत्रीय पटवारी से प्रमाण पत्र हासिल कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय के अधिकारियों व जिला प्रशासन को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक कुल एक करोड़ छह लाख 41 हजार व्यक्तियों को टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 73 लाख 90 हजार को पहली और 32.51 लाख व्यक्तियों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। इस प्रकार राज्य में अब तक लगभग 95 प्रतिशत को टीके की पहली और 42 फीसद को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं। वहीं 18 से 44 आयुवर्ग के 90 प्रतिशत व्यक्तियों को पहली और 30 प्रतिशत को टीके की दोनों डोज लग चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस महाभियान से शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी।

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार कल आएंगे

नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार उत्तराखंड के तीन दिनी दौरे पर आएंगे। वह नौ अक्टूबर को सचिवालय में राज्य की विकास गतिविधियों, केंद्रपोषित योजनाओं की प्रगति और अगले वर्ष के बजट की तैयारी के संबंध में बैठक लेंगे। वह 10 अक्टूबर को केदारनाथ भी जा सकते हैं।

नीति आयोग उपाध्यक्ष राजीव कुमार आठ अक्टूबर को देर शाम देहरादून पहुंचेंगे। अगले दिन नौ अक्टूबर को वह सचिवालय में विभिन्न विभागों और शासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कृषि, उद्योग और शिक्षा क्षेत्र में राज्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए वह फील्ड में तैनात अधिकारियों, शिक्षाविदों व उद्यमियों से मुलाकात कर सकते हैं। वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!