Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने पत्नी के साथ दरबार साहिब में टेका मत्था

महंत देवेन्द्र दास महाराज को प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दीं

स्वास्थ्य मंत्री ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का मजबूत स्वास्थ्य सहयोगी बताया

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत ने सपत्नी के साथ दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने  दरबार साहिब के महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने महंत देवेन्द्र  दास जी महाराज से आर्शीवाद प्राप्त किया व प्रकटोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।  स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धनसिंह रावत का काफिला  दरबार साहिब पहुँचा।  दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार दोनों का स्वागत किया गया।  महाराज जी ने स्वास्थ्य मंत्री को  दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों एवम् स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा हुइ। स्वास्थ्य मंत्री ने  गुरु राम राय ग्रुप के संस्थानों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से  महंत इन्दिरेश अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की।  महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ के योगदान की भी भूरी भूरी सरहाना की।

 महाराज जी ने डाॅ धन सिंह रावत को शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित एसजीआरआर स्कूलों के द्वारा स्कूली शिक्षा एवम् श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के द्वारा उच्च शिक्षा में किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में एस जी आर आर ग्रुप के सहयोग से स्कूल खोले जाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। शिष्टाचार भेंट में स्वास्थ्य मंत्री ने तीन अनाथालय विद्यालयों के संचालन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. झाड़ीपानी, धर्मपुर एवम  सहसपुर में संचालित 12वीं तक के इन स्कूलों में पढ़ाई, भोजन व अन्य व्यवस्थाओं पर बातचीत हुई. राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों एवम नर्सिंग स्टाफ की स्थिति से जुड़े विभन्न बिंदुओं पर भी परिचर्चा हुई।

कागिलेगौर है कि  गुरु राम राय विश्वविद्यालय व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी  महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन व  गुरु राम राय विश्वविद्यालय इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करते रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!