Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने NHM के अंतर्गत ‘आइईसी-मीडिया कार्यशाला व स्वास्थ्य संवाद’ का किया आयोजित

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जनवरी 2023, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत ‘आइईसी-मीडिया कार्यशाला व स्वास्थ्य संवाद’ आयोजित किया।

सोमवार को देहरादून के सुभाष रोड स्थित होटल पैसिफिक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि कोरोना वैक्सीन की शत-प्रतिशत पहली व दूसरी खुराक लगाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने व कोरोना की संभावित चौथी लहर से निपटने के लिए मीडिया से सुझाव लिए। इन सुझावों पर अमल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

अब तक लगभग 30 प्रतिशत लोगों को सतर्कता खुराक भी लग चुकी है, जो कि राष्ट्रीय औसत से अधिक है। लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने को आगामी 12 से 23 जनवरी 2023 तक दो लाख लोगों का पंजीकरण कराने और एक लाख से अधिक लोग के रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बनाई जा रही प्रत्येक व्यक्ति की डिजिटल हेल्थ आइडी (आभा)

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति की डिजिटल हेल्थ आइडी (आभा) बनाई जा रही है। एक करोड़ 25 लाख लोगों की डिजिटल आइडी बननी है, जिसमें से अभी तक 27 लाख लोग की आइडी बन चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक 50 लाख आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। 26 लाख लोग के आयुष्मान कार्ड और बनने हैं। इसके लिए प्रक्रिया को और आसान किया गया है। अस्पतालों में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की कमीं को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगले तीन-चार माह में 2800 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर नई नियुक्ति हो जाएगी।

स्वास्थ्य सचिव डॉ० आर. राजेश कुमार ने कहा कि अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मुहैया कराने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेक्टर को सुदृढ़ बनाने के लिए इंर्फोमेशन, एजुकेशन व कम्युनिकेशन में सामंजस्य जरूरी है। इसमें मीडिया की भूमिका भी अहम हो सकती है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ सभी को मिलना चाहिए।

इस दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ० विनिता शाह, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ० आशुतोष सयाना, निदेशक एनएचएम डॉ० सरोज नैथानी, डॉ० भारती राणा, सीएमओ डॉ० मनोज उप्रेती, जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ० शिखा जांगपांगी आदि उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने ली सभी जनपदों एवं मेडिकल कालेजों से आए आइईसी एवं डीपीएम की बैठक

स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने समस्त जनपदों एवं मेडिकल कालेजों से आए IEC एवं DPM की बैठक ली। जिसमें उन्होंने एनएचएम व स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार-प्रसार, मीडिया के साथ समन्वय, योजनाओं की मानिटिरिंग और उनकी रिपोर्टिंग एवं डाक्यूमेंटेशन में धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

“सभी को अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन सही से करने को कहा। प्रत्येक जिला अस्पताल एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में योजनाओं की जानकारी से संबंधित होर्डिंग्स, वाल पेंटिंग व बैनर लगाने के भी निर्देश दिए।” : स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!