Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जुलाई 2022, बुधवार, उत्तरकाशी। राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅo के.एस. चौहान द्वारा जानकारी दी कि राज्य में फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उनके द्वारा आम जनमानस से अपील की गई कि कोविड के प्रसार को रोकने के लिये सभी पात्र लाभार्थी अपना टीकाकरण समय आने पर अवश्य करायें।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅo के.एस. चौहान द्वारा बताया गया कि राजकीय अवकाश को छोड़कर जनपद के जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थियों को पहली व दूसरी डोज तथा 18 से ऊपर आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों को बूस्टर डोज निरन्तर लगायी जा रही है। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के टीकाकरण हेतु स्कूलों में विशेष सेशन साइटों का आयोजन किया जा रहा है।

कोविड संक्रमण के मामलों में पुनः बृद्धि को देखते हुए कोविड संक्रमण रोकने के लिए जांच, निगरानी, उपचार के साथ कोविड टीकाकरण को बढ़ाये जाने हेतु जनपद के सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। इसके साथ ही कावड़ यात्रा के चलते आम नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में कोविड टेस्टिंग को और बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आम जनमानस से पुनः अपील की है कि वे पूर्व की भांति सार्वजनिक स्थानों पर कोविड अनुरूप व्यवहार का अनुपालन आवश्यक रूप से करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!