Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

राष्ट्रीय शहरीय स्लम स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत बनभूलपुरा बुध बाजार में विशेष स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 26 नवम्बर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के दिशा निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय शहरीय स्लम स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत बनभूलपुरा बुध बाजार में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भागीरथी जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस विशेष शिविर मे 302 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० रश्मि पंत ने शिविर में उपस्थित लोगों को जनस्वास्थ्य तथा कोविड-19 की रोकथाम के लिए मास्क, सेनिटाइजर तथा सामाजिक दूरी बनाये रखने के टिप्स दिये। शिविर मे 10 से 16 वर्ष के आयु के बच्चों के टिटनेस के टीके लगाये गये। शिविर मे लोगों का डाइविटीज, ब्लड प्रेशर, ओरल कैंसर, सर्ववाइकल कैंसर तथा हार्ट डिजीजी का परीक्षण किया गया, साथ ही शिविर मे उपस्थित लोगों के आँख व कान सम्बन्धित रोगों तथा अंधता से ग्रसित लोगों का भी परीक्षण किया गया।

शिविर में कोविड-19 के सैम्पल भी लिये गये, साथ ही डेंगू, मलेरिया की सम्भावना के दृष्टिगत बुखार के मरीजों के सैम्पल भी लिये गये। राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम टीम द्वारा बच्चों की स्क्रिनिंग एवं काउन्सिलिंग भी की गई। इसके साथ ही तम्बाकू व गुटका के सेवन से होने वाले रोगोें के बारे में भी शिविर मे लोगों को बताया गया।

शिविर मे काफी संख्या में लोग आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने पहुचें। एसीएमओ डॉ० रश्मि पंत ने बताया कि नेत्र के 110, कान से सम्बन्धित 15, दाँत से सम्बन्धित 26, मानसिक रोग से ग्रसित 15 तथा गर्भवती 121 महिलाओं का परीक्षण किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार के 15 सैम्पल भी लिये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!