Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

‘विचार एक नई सोच’ संस्था ने पत्रकारों के लिए आयोजित किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

उत्तराखंड के जाने-माने फिजीशियन व कॉर्डियोलाजिस्ट डॉ० एस.डी. जोशी ने की 100 से अधिक पत्रकारों के स्वास्थ्य की जाँच

100 के करीब पत्रकारों व उनके परिजनों की स्वास्थ्य जाँच
➤ 50 पत्रकारों की ईसीजी व 70 पत्रकारों की नि:शुल्क शुगर जाँच
➤ हर महीने 2 दिन आयोजित होगा पत्रकारों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। राजधानी देहरादून में ‘विचार एक नई सोच’ संस्था द्वारा पत्रकारों व उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के जाने-माने फिजीशियन व कॉर्डियोलाजिस्ट डॉ० एस.डी. जोशी ने देहरादून में पत्रकारों व उनके परिजनों की स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक परामर्श दिया। डॉ० एस.डी. जोशी की मेडिकल टीम द्वारा ईसीजी व शुगर की जाँच नि:शुल्क की गई, जबकि लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर द्वारा ब्लड की बिभिन्न जाँचों 60 प्रतिशत छूट प्रदान की गई।

जानकारी के मुताबिक देहरादून के रिस्पना पुल आईएसबीटी रोड स्थित प्रसार भारती दूरदर्शन केन्द्र के सामने विचार एक नई सोच संस्था द्वारा पत्रकारों व उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभांरभ समाजसेवी विनोद रावत व डॉ० एस.डी. जोशी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार व उनके परिजन स्वास्थ्य जाँच को पहुँचे। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 100 के करीब पत्रकारों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जाँच की गई। इस दौरान 50 के करीब लोगों की ईसीजी जाँच, 70 के करीब लोगों की शुगर जाँच व 45 करीब पत्रकारों की ब्लड की बिभिन्न जाँचें की गई।

हर महीने 2 दिन पत्रकारों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच

स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉ० एस.डी. जोशी द्वारा सभी पत्रकारों व उनके परिजनों को कोरोना के साथ ही विभिन्न सीजनल बीमारियों को लेकर जागरूक किया गया। डॉ० एस.डी. जोशी ने कहा पत्रकारों की दिनर्चया काफी तनावपूर्ण होती है, साथ ही बड़ी संख्या में पत्रकार आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, इसलिए समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जाँच नहीं करा पाते हैं। इसलिए उन्होंने पत्रकारों के बेहत्तर स्वास्थ्य को लेकर अभियान शुरू किया है। अब हर माह के पहले व आखिरी शनिवार को पत्रकार के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेंगे। इसमें जाँचें नि:शुल्क रहेंगी।

पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर पॉलिसी बनाए सरकार

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद समाजसेवी विनोद रावत ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने सभी पत्रकारों व उनके परिजनों को मास्क वितरित किए। विनोद रावत ने कहा पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं, वह अपने स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए समाजहित में लगातार कार्य करते रहते हैं। कुछ पत्रकारों को छोड़कर बड़ी संख्या में पत्रकार आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे में वह अपने व अपने परिवार के स्वास्थ्य की जाँच समय-समय पर नहीं करा पाते हैं। इसलिए सरकार को चाहिए की उसे समय-समय पर पत्रकारों के स्वास्थ्य जाँच के लिए कैंप का आयोजन करते रहना चाहिए। सरकारी अस्पताल में व्यवस्था न होने पर यदि कोई पत्रकार अपना या अपने परिजनों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाता है तो उसका भुगतान सरकार को करना चाहिए। राज्य सरकार को चाहिए की समाज के चौथे स्तंभ पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर भी वह एक पॉलिसी लेकर आये। जिससे पत्रकारों के हितों की रक्षा हो सके।

हर जनपद में लगायेंगे स्वास्थ्य शिविर

विचार एक नई सोच संस्था के संचालक एवं वरिष्ठ समाज सेवी राकेश बिजल्वाण ने बताया कि देहरादून से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर अभियान की शुरूआत हो गई है। अब उनकी संस्था हर जनपद में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगी। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष सकलानी, घनश्याम चन्द्र जोशी, आलोक शर्मा, अमित अमोली, आशीष नेगी, अरूण पांडेय, कपिल थापा, दीपक जुगराण, एस.पी. सती, विकास कपरवाण, ज्ञान प्रकाश पांडेय, अन्नु, रूद्रा कैमिस्ट व लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

डॉ० जोशी का सपना : “उत्तराखंड का हर व्यक्ति, परिवार स्वस्थ्य रहे।”

विदित रहे कि डॉ० एस.डी. जोशी उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवा में एक जाना माना नाम है। सरकारी नौकरी में रहते हुए अधिकतम समय पहाड़ों में सेवा देने वाले डॉ० जोशी सेवानिवृत्त होने के बाद लगातार हर माह दुर्गम पर्वतीय इलाकों में नि:शुल्क हैल्थ लगा रहे हैं। डॉ० जोशी ने पत्रकार साथियों से बात करते हुए कहा कि उनका सपना है, “उत्तराखंड का हर व्यक्ति, परिवार स्वस्थ्य रहे।” इसको लेकर वह लगातार प्रयासरत हैं। विचार एक नई सोच संस्था भी उनके इस भगीरथ प्रयास में सहयोगी की भूमिका निभा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!