Breaking News :
>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण
स्वास्थ

क्या आपने कभी वॉटर एप्पल खाए हैं ? अगर नहीं तो आज से खाना शुरू कर दें, शरीर को मिलेंगे ये 6 फायदे

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 16 अगस्त 2023, देहरादून। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर फल और सब्जियों का सेवन करने की जरूरत होती है। सेब, केला, अमरूद और अंगूर जैसे फलों का सेवन तो हर कोई करता देखा जाता है. आप ज्यादातर फलों के फायदों के बारे में भी भलिभांति जानते होंगे. लेकिन क्या आपने कभी वॉटर एप्पल का नाम सुना है या कभी इस करिश्माई फल का सेवन किया है? अगर नहीं तो आज हम आपको इस फल के ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानने के बाद आप वॉटर एप्पल का सेवन करना भी शुरू कर देंगे।

वॉटर एप्पल एक उष्णकटिबंधीय फल है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में ज्यादातर देखा जाता है. यह फल भारत के भी कुछ राज्यों जैसे- केरल और आंध्र प्रदेश में भी पाया जाता है।

आइए जानते हैं आपको वॉटर एप्पल क्यों खाना चाहिए ? वॉटर एप्पल क्यों फायदेमंद

➤ बॉडी को रखता है हाइड्रेट: गर्मी के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी देखी जाती है और डिहाइड्रेशन हो जाता है। इस समस्या से बचने के लिए आप वॉटर एप्पल का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।

➤ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: वॉटर एप्पल गैलिक एसिड, टैनिन और क्वेरसेटिन जैसे स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. ये फ्री रेडिकल्स से शरीर को होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके अलावा, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को भी कम करता है।

➤ वजन घटाना: वॉटर एप्पल का सेवन करके आप अपने बढ़े हुए वजन को भी कम कर सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे वक्त तक भरे रखने का काम करता है। इससे आपको कुछ भी अनहेल्दी खाने की क्रेविंग नहीं होगी और आप ओवरईटिंग से भी बचे रहेंगे।

➤ डायबिटीज: डायबिटीज के मरीजों के लिए भी वॉटर एप्पल बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसमें पॉवरफुल एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं, जिसका मतलब है कि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल को कम किया जा सकता है। बायोएक्टिव क्रिस्टलीय अल्कलॉइड जंबोसिन वॉटर एप्पल में मौजूद होता है। ये स्टार्च को शुगर में तब्दील होने से रोकता है। यही वजह है कि वॉटर एप्पल खाने से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है।

➤ दिल के स्वास्थ्य में सुधार: वॉटर एप्पल में पोटेशियम की मात्रा अच्छी खासी होती है। यही वजह है कि इसे खाने से दिल को सेहतमंद रखने में मदद मिलती है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!