Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
ताज़ा खबरेंदेश

हरियाणा सरकार अहम फैसला : दिल्ली बार्डर पर बैठे आंदोलनरत किसानों का होगा कोरोना टेस्ट व टीकाकरण

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अप्रैल 2021, मंगलवार, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए किए जाने वाले बंदोबस्त की समीक्षा करने के साथ ही कई अहम फैसले लिए हैं। हरियाणा सरकार बार्डर पर बैठे आंदोलनरत किसानों से बातचीत कर न केवल उनका कोरोना टेस्ट कराएगी, बल्कि उनका टीकाकरण भी किया जाएगा। इस कार्य को अगले एक-दो दिन के भीतर अंजाम दे दिया जाएगा। इसके अलावा आक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी प्लांट पर पुलिस सुरक्षा तैनात की जाएगी। बिना उपयुक्त अधिकारी की जानकारी के प्लांट से आक्सीजन का एक भी सिलेंडर बाहर नहीं जाएगा।

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय मानीटरिंग कमेटी की बैठक में एक दर्जन से ज्यादा अहम फैसले लिए गए। इस कमेटी में अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रधान सचिव स्तर के 10 आइएएस अफसरों के अलावा पुलिस महानिदेशक और स्वास्थ्य महानिदेशक स्तर के पांच अधिकारी सदस्य हैं। बैठक में हर रोज कोरोना के टेस्ट बढ़ाने पर सहमति बनी। अभी तक 30 हजार टेस्ट रोज किए जा रहे हैं, लेकिन अब राज्य में कम से कम 40 हजार टेस्ट किए जाएंगे।

बैठक में बताया गया कि हरियाणा के पास फिलहाल 270 मीट्रिक टन आक्सीजन है। एक मीट्रिक टन में एक हजार किलो होते हैं। मंत्री ने कहा कि सभी मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल सकते। इसलिए जो लोग होम आइसोलेशन में होंगे, उनका ख्याल भी रखना होगा। होम आइसोलेशन सिस्टम को भी ज्यादा मजबूत किए जाने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि रेमेडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी किसी सूरत में नहीं होने दी जाएगी। लोगों को यह समझने की जरूरत है कि इस इंजेक्शन को बिना डाक्टर की सलाह के लेना जानलेना साबित हो सकता है। इसलिए इसे डाक्टर की सलाह पर डाक्टर से ही अस्पताल में लगवाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो भी रेमेडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक के बाद अनिल विज ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसका कोविड टेस्ट करवाकर इलाज शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग पूरा डाटा आनलाइन करेगा, जिसमें होम विजिट, होम आइसोलेशन सहित कोविड से संबंधित पूरी जानकारी होगी तथा यह रिकार्ड हर समय अपडेट होगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल किट बनाकर होम आइसोलेशन वालों को सप्लाई करेंगे। इसलिए घर पर रहकर इलाज लेने वालों को ङ्क्षचता करने की जरूरत नहीं है। विज के अनुसार रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई जारी रखी जाएगी। प्रदेश के शहरों में एमसी और गांवों में पंचायतों को सेनेटाइजेशन शुरू करने के लिए कहा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!