Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदेशसामाजिक गतिविधियाँ

हरियाणा सरकार की कई राहत भरी घोषणायें : हर पीपीपी कार्ड होल्डर परिवार के मुखिया को मिलेंगे 5-5 हजार रुपये, जानिए और क्या-क्या……

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। हरियाणा के 12 लाख से ज्यादा परिवार पहचान पत्र के मुखियाओं को राज्य सरकार पांच हजार रुपये की राहत राशि देगी। अप्रैल, मई और जून का औसत बिजली बिल यदि 50 फीसद से कम है तो ऐसे लोगों के लिए फिक्स चार्ज 10 हजार रुपये महीने से कम होने की स्थिति में सारा रिफंड किया जाएगा। 10 हजार से 40 हजार रुपये तक यदि फिक्स चार्ज है तो उसे 10 हजार रुपये एकमुश्त लाभ मिलेगा। 40 हजार रुपये से अधिक फिक्स चार्ज है तो 25 फीसद रिबेट दिया जाएगा। 30 जून तक बिजली उपभोक्ताओं पर कोई अधिभार नहीं लगेगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के पहले क्वार्टर का 150 करोड़ रुपये का पूरा संपत्ति कर माफ कर दिया गया है। सवारियां ढोने वाले मोटर व्हीकल को भी पहले क्वार्टर का टैक्स नहीं देना पड़ेगा। 72 करोड़ रुपये का टैक्स माफ कर दिया गया है। 30 जून के बाद लोग अपने वाहनों का फिटनेस करा सकेंगे। हर गरीब परिवार को दीपावली तक मुफ्त राशन दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सितंबर तक जो लोग ई-ट्रैक्टर खरीदेंगे उनमें से पहले 600 लोगों को 25 फीसद छूट सरकार की ओर से दी जाएगी। सीएम ने कहा कि बड़े शहरों में फोर्थ फ्लोर के रजिस्ट्रेशन को भी मंजूरी दे दी गई है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ होगा। अनाधिकृत 1200 कालोनियों ने वैधता के लिए अप्लाई किया है। ऐसी कालोनियों को वैध किया जाएगा। उनसे डेवलपमेंट चार्ज लिए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया चल रही है। 67 फीसद गांव में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। सरकार की योजना है कि बाकी बचे हुए वन थर्ड गांव में भी 24 घंटे बिजली देने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इनका उपयोग करें। इन्हें लागू करने दें। यदि कोई दुष्प्रभाव होगा तो हम सब मिलकर इस पर विचार करेंगे। हम किसानों की सब सुविधाएं पहले भी दे रहे थे और आगे भी देते रहेंगे। किसानों को भी सहयोग करना चाहिए। मनोहर लाल ने कहा कि हमने ट्यूबवेल कनेक्शन छोड़ दिए हैं। 35 हार्स पावर तक हम प्राथमिकता देंगे। 15 हार्स पावर से ऊपर तक मोटर वाले ट्यूबवेल को हम माइक्रो इरीगेशन अपनाने के लिए कहेंगे। हमने पानी के संकट को नहीं समझा तो अगली पीढ़ियां इसका परिणाम भुगतेंगी। 100 फीट से नीचे यदि पानी चला गया तो अनिवार्य रूप से माइक्रो इरीगेशन सिस्टम को अपनाना होगा। माइक्रो इरीगेशन पर हम 85 फीसद सब्सिडी दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हर खेत की फसल का डाटा हम तैयार कर रहे हैं। ड्रोन मैपिंग कराएंगे। हम ड्रोन कारपोरेशन आफ हरियाणा बना रहे हैं। जिस भी विभाग में ड्रोन से काम करने की जरूरत पड़ेगी। पहले चरण में 100 ड्रोन और दूसरे चरण में 100 ड्रोन और खरीदेंगे। अभी हमारे पास 40 ड्रोन हैं। ऐसा करने पर हम आसानी से पूरे राज्य में हर विभाग का जरूरत के हिसाब से एरियल सर्वे करा सकेंगे। सालों का हिसाब चाहने वालों को दिनों का हिसाब देंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बार हमने बाजरे की खरीद की है। सात लाख मीट्रिक टन से ऊपर हमारी खरीद हुई। राजस्थान बाजरा खरीदता नहीं है। वहां सरकार बाजरा नहीं खरीदती। राजस्थान के किसान हरियाणा में आकर बाजरा बेचकर जातेहैं। कुछ लोग बाहर से सस्ता बाजरा लाकर बेच जाते हैं। इसका हमें नुकसान उठाना पड़ता है। इस बार 700 से 800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। हमारी खपत डेढ़ से दो लाख मीट्रिक टन की खपत है। बाजरे की खेती कम करो।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बाजरे में पानी कम लगता है, लेकिन खपत कम होने की वजह से लोग दालें लगाएं, कपास उगाएं। ऐसा करने पर चार हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। जो बाजरा भी बोएंगे, उनको भी भावांतर भरपाई योजना से खरीदेंगे, ताकि राजस्थान का आदमी यहां न आ सके और स्टोर करने वाले हरियाणा में आकर न बेच सकें। वास्तविक किसान को ही भावांतर भरपाई योजना का पैसा मिलेगा। खाते में जाएगा यह पैसा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.