Breaking News :
>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’>>टीएचडीसी टनल हादसे में 7 की मौत, 3 लापता, सीएम ने बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

हरियाणा विधानसभा चुनाव : सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए वोटिंग जारी 

मैदान में उतरे है 1031 उम्मीदवार, पलवल जिले में देखी जा रही मतदान की सबसे तेज रफ्तार

भाजपा, कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 05 अक्टूबर 2024, हरियाणा। विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को मतदान हो रहा है। राज्य में एक ही चरण में सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इसके साथ प्रदेश में उतरे 1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। सबसे ज्यादा सात विधानसभा सीटें हिसार जिले में हैं। वहीं सबसे कम दो-दो सीटें पंचकूला और चरखी दादरी जिले की हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक 9.53 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया है। अब तक मतदान की सबसे तेज रफ्तार पलवल जिले में देखी गई। यहां अब तक 12.54 फीसदी लोग वोट डाल चुके हैं। इसके अलावा मतदान की सबसे धीमी रफ्तार गुरुग्राम में रिकॉर्ड की गई। यहां फिलहाल महज 6.10 फीसदी लोगों ने भी वोट डाला था।   

हरियाणा में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। सत्ताधारी भाजपा ने सिरसा सीट छोड़कर सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। सिरसा में भाजपा ने हरियाणा लोक हित पार्टी के गोपाल कांडा को समर्थन दिया है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस भी भिवानी को छोड़कर सभी क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। भिवानी में कांग्रेस ने माकपा को समर्थन दिया है जिसने ओम प्रकाश को उतारा है।
इसके अलावा अन्य दलों की बात करें इन्होंने भी मुकाबले को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है। पिछली बार किंगमेकर बनी दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी का सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के साथ गठजोड़ है। वहीं, ओम प्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोक दल का मायावती की बसपा के साथ गठबंधन है। कांग्रेस के साथ बात न बनने के बाद अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी सभी 90 सीटों पर चुनाव मैदान में है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!