Breaking News :
>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना वैक्सीन सबसे पहले किसे दी जाएगी ? इसे लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ० हर्षवर्धन ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2020, शनिवार। कोरोना वायरस वैक्‍सीन के मिलने की उम्‍मीद जैसे-जैसे बढ़ रही है, वैसे-वैसे लोगों की उत्‍सुकता भी बढ़ रही है। अब लोग ये जानना चाहते हैं कि वैक्‍सीन कब तक तैयार होकर लोगों तक पहुंचना शुरू हो जाएगी। मोदी सरकार ने लोगों को कोरोना वैक्‍सीन देने की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने हाल ही में बताया कि किन लोगों को कोरोना वायरस की वैक्‍सीन पहले दी जाएगी।

[box type=”shadow” ]भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 45,576 नए मामले सामने आने से कुल संख्या बढ़कर 89,58,483 हो गई है। ऐसे में जब तक कोरोना की वैक्‍सीन नहीं बन जाती है, तब तक बचाव ही इसका उपाय है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने बताया कि लोगों को मास्‍क और शारीरिक दूरी को पूरा ध्‍यान रखना चाहिए। लगातार हाथ धोते रहना चाहिए। तभी इस जानलेवा वायस से बचा जा सकता है।[/box]

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया कि वैक्‍सीन के क्षेत्र में हम तेजी से काम कर रहे हैं। भारत वैक्‍सीन को बनाने में विश्‍व के किसी भी देश से पीछे नहीं हैं। अगले साल 2021 की शुरुआत में भारत में वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। साथ ही उन्‍होंने बताया कि कोरोना वैक्‍सीन जब बनकर तैयार हो जाएगी, तो सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और बुगुर्गों (65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों) को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने कहा कि अगले साल जुलाई-अगस्त तक 40-50 करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी। इनके वितरण की भी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा, ‘मौजूदा हालात और वायरस की मारक क्षमता को देखते यह निर्णय लिया गया है कि सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मी यानि कोरोना वॉरियर्स को टीका दिया जाएगा। इसके बाद 65 साल से अधिक आयु के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। फिर 50-65 साल की आयु वाले लोगों को वैक्‍सीन दी जाएगी।’

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने कहा कि यह विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक दृष्टिकोण से फैसला किया जा रहा है। हमने इसको लेकर पूरी योजना तैयार कर ली है। अगले साल मार्च-अप्रैल में हमें क्या करना है, हमने अभी से ही इसकी योजना बनानी शुरू कर दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!