Breaking News :
>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत टिकट बेचने के आरोपों से हुए आहत, बोले- “कांग्रेस मुझे निष्कासित कर दे”

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, मंगलवार, 15 मार्च 2022, देहरादून। जिस गुटबाजी की वजह से कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। वह अब भी नहीं थमी। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर चुनाव में टिकट के नाम पर बड़ी रकम जुटाने का आरोप लगाया था।

अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट के जरिये पलटवार करते हुए खुद के ही निष्कासन की मांग कर दी। हरीश रावत ने कहा कि पद और पार्टी टिकट बेचने का आरोप बेहद गंभीर है। यह आरोप ऐसे व्यक्ति पर लगा है जो कि मुख्यमंत्री रहा, प्रदेश अध्यक्ष रहा। साथ ही कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य भी है। लिहाजा, कांग्रेस पार्टी मेरे पर लगे इस आरोप की वजह से मुझे निष्कासित कर देना चाहिए।

कांग्रेस को पूरी उम्मीद थी कि वह चुनाव में बहुमत पाकर सत्ता में पहुंचेगी। लेकिन मोदी मैजिक ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हार के बाद संगठन की कमजोरियों और अन्य कारणों की समीक्षा करने की बजाय कांग्रेसी दिग्गज आपस में लडऩे में लगे हैं। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने पूर्व सीएम पर बड़ा आरोप लगाया था।

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने कहा कि हरीश रावत ने चुनाव में टिकट बांटने के नाम पर एक बड़ी धनराशि एकत्र की थी। टिकट नहीं मिलने पर कुछ लोगों के पैसे वापस कर दिए गए। जबकि बाकी हरदा के मैनेजरों के पास चक्कर काट रहे हैं। अब फेसबुक पोस्ट के जरिये हरदा ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर आरोप लगाने वाला व्यक्ति खुद कांग्रेस के एक बड़े पद पर हैं। इसलिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि पार्टी इस आरोप की वजह से मुझे निष्कासित कर दे। हरदा ने यहां तक कहा कि हरीश रावत जैसी बुराई का पार्टी को इस होलिका में दहन कर देना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!