Breaking News :
>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा- ‘कांग्रेस की सरकार बनने पर बदले की भावना से नहीं होगा काम’

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2022, मंगलवार, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने का दावा दोहराने के साथ ही अन्य लोकतांत्रिक दलों को साथ लेकर चलने के राजनीतिक सौहार्द व सहिष्णुता का विश्वास भी दिलाया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस किसी के साथ बदले की भावना से काम नहीं करेगी।

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा चुनाव के लिए बीती 14 फरवरी को मतदान हो चुका है। मतदान के बाद मिल रहे रुझान से कांग्रेस उत्साहित है तो कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री 10 मार्च को परिणाम आने से पहले ही जश्न के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। बीते रोज उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हरी चटनी से सने नींबू, माल्टा की चाट और जलेबी की दावत दी थी। पार्टी प्रत्याशियों, कार्यकर्त्‍ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी देकर उन्होंने जीत का भरोसा जताया। इसके ठीक एक दिन बाद यानी सोमवार को उन्होंने राजपुर रोड स्थित एक होटल में भोज का आयोजन किया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मंत्री व धर्मपुर सीट से प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल, मसूरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली समेत कई नेता उपस्थित रहे।

उत्तराखंडी स्वाभिमान का प्रतीक है बिंदुखत्ता : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि गृह मंत्री ने उन्हें ‘घर का न घाट का,…’ कहकर संबोधित किया तो वह भौंकेंगे भी और राज्य से जुड़े मुद्दों को लेकर काटने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र लालकुआं के अंतर्गत बिंदुखत्ता के लिए भी कुछ करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता उत्तराखंडी स्वाभिमान और पराक्रम का प्रतीक है। वहां भूमिहीन व्यक्तियों ने अपना जीवन दांव पर लगा दिया। बिंदुखत्ता उनकी देन है। शहीद मोहन गिरी के नाम पर स्टेडियम बने, उनकी यह हार्दिक इच्छा है। वह विधायक बने तो अपनी निधि से स्टेडियम में बड़ा शिलालेख बनाएंगे, उसमें बिंदुखत्ता को बसाने वालों का नाम अंकित किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 48 सीट मिलने की जताई उम्मीद

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस की भावी रणनीति के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि 70 में से 60 विधानसभा सीटों पर मिले फीडबैक के आधार पर उन्हें 48 से ज्यादा सीट आने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस बहुमत हासिल करने के बावजूद लोकतांत्रिक ताकतों और दलों को साथ लेकर चलने का प्रयास करेगी। उनके इस वक्तव्य के राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए आवश्यकता पडऩे पर अन्य दलों का साथ लेने में देर नहीं लगाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पुष्कर सिंह धामी को विनम्र मुख्यमंत्री करार दिया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीते रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके आवास पर मुलाकात करने पर उन्होंने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि छोटे भाई को बड़े भाई के पास जाना ही चाहिए। छोटा भाई हमेशा विनम्र रहना चाहिए। यही नहीं उन्होंने धामी को विनम्र मुख्यमंत्री भी करार दिया। साथ ही उन्हें खनन और लूट प्रेमी भी बताने में देर नहीं लगाई। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसी के खिलाफ बदले की भावना से कार्यवाही नहीं की जाएगी। पार्टी का पूरा ध्यान बदला लेने पर नहीं, प्रदेश की तस्वीर बदलने पर होगा। निष्पक्षता और ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!