Breaking News :
>>बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाना है? रोजाना खाएं ये पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स>>तांबा-एल्युमीनियम की कीमतों में आई उछाल, घरेलू उपकरणों और EV की कीमतें बढ़ने के आसार>>महिला टी20 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक हफ्ते में पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में ड्रग्स के खिलाफ सख्ती बढ़ेगी, मुख्य सचिव ने NCORD बैठक में दिए कड़े निर्देश>>पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग>>चारधाम यात्रा को मिलेगी नई रफ्तार, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू>>2036 ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को संतों का मिला आशीर्वाद>>मुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षित>>तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 वीरांगनाओं का चयन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट>>कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान>>झारखंड छात्र आंदोलन ने बढ़ाई सरकार की मुश्किलें, छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान>>एलआईसी के ओएफएस को जबरदस्त रिस्पॉन्स, सरकार को मिले 31,552 करोड़ रुपये>>रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा>>वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व>>मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत>>मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
उत्तराखण्ड

हरीश रावत ने सक्रिय राजनीति छोड़ने के दिए संकेत,पढ़िए पूरी खबर

सोशल मीडिया पर अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत की एक पोस्ट फिर से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस पोस्ट की शुरूआत उन्होंने जिस तरह से की है, उसके कई निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। उन्होंने लिखा है-हां, समय आ गया है। सक्रिय राजनीति में बने रहना कोई सामान्य निर्णय नहीं होता है। यदि आप 70 वर्ष की लक्ष्मण रेखा को पार चुके हैं तो। इस रेखा से आगे बढ़कर सक्रिय राजनीति करना सामान्य निर्णय नहीं है।

इसी पोस्ट में एक जगह उन्होंने पार्टी में युवाओं को लगातार अवसर देने का जिक्र किया है और एक अन्य जगह लोकसभा चुनावों में अपने स्थान पर अपने पुत्र का नाम प्रस्तावित करने की बात भी लिखी है। इससे उनके सक्रिय राजनीति से दूरी बनाने के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनावों और फिर  लोकसभा चुनाव में मिली हार उन्हें कहीं न कहीं कचोटती रही है। यही कारण है कि सोशल मीडिया में लिखी पोस्ट में उन्होंने इन पराजयों का भी जिक्र किया है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में उम्र का हवाला देते हुए कहा है कि बढ़ती उम्र के साथ प्रतिस्पर्धात्मक राजनीति में बने रहना अत्याधिक कठिन कार्य है। उम्र के साथ आपका दायरा व आपसे अपेक्षाएं दोनों ही बढ़ जाती है। वास्तविकता में उम्र के साथ काम करने की क्षमता कम हो जाती है। अधिक भाग दौड़ नहीं होती और आप आक्रमक नहीं हो सकते।

पोस्ट में उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसका अपवाद हैं, अनेक नाम ऐसे हैं जो ओल्ड इज गोल्ड की कहावत को सही रूप में चरितार्थ कर रहे हैं। इसके बावजूद उनकी समझ में ऐसे लोगों के लिए कट ऑफ लाइन होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने देश की विभिन्न पार्टियों में एजिंग फैक्टर को चिंताजनक स्थिति में माना है।

उन्होंने लिखा है कि भविष्य की पार्टी को गो यंग के सिद्धांत पर दृढ़ता से अमल करना चाहिए और एकाध हार से घबराना नहीं चाहिए। युवा को लगातार अवसर व विश्वास देना पार्टी के लिए आवश्यक है। उन्होंने इसके अलावा अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करने के साथ ही मुख्यमंत्री के रूप में किए गए कार्य भी गिनाए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!