Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हरिद्वार-लक्सर डबल रेल लाइन का कार्य जनवरी तक होगा पूरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 नवम्बर 2020, बुधवार, हरिद्वार। हरिद्वार-लक्सर डबल रेल लाइन का कार्य जनवरी तक पूरा होगा। कुंभ मेले को देखते हुए रेल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम 31 जनवरी तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद डबल लाइन पर ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। 31 जनवरी तक कार्य हर हाल में पूरा करने का रेल अधिकारियों ने कुंभ मेला प्रशासन को आश्वासन दिया है। इसके अलावा नए प्लेटफार्म, वॉच टावर, फुटओवर ब्रिज का काम भी शुरू कर दिया गया है। रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण के बाद मुख्य कार्य रेल लाइन दोहरीकरण का है।

विदित रहे कि लक्सर तक दोहरीकरण का कार्य बीते वर्ष पूरा कर लिया गया था। इसके बाद अब लक्सर से हरिद्वार तक कार्य किया जा रहा है। दोहरीकरण के कार्य में सबसे ज्यादा परेशानी पुल, अंडरब्रिज आदि के निर्माण कार्य के चलते आ रही है। ज्वालापुर में गंगनहर पर बने लाल पुल के पास दूसरे रेलवे पुल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब इसके बाद लाइन के ऊपर पुल बनाने का काम किया जाना है। इसकी भी तैयारी पूरी हो चुकी है। अब रेलवे ने कुंभ मेले को देखते हुए काम जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।बता दें कि, रेलवे की ओर से कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए 24 घंटे काम किया जा रहा है। अलग-अलग शिफ्टों में कर्मचारी कार्य करने में लगे हुए हैं। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म  6,  7,  8,  9  के बाद अब नया प्लेटफार्म बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। कुंभ के दौरान आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए खंडहर हो चुके माल गोदाम को तोड़कर 10 नंबर मेला प्लेटफार्म का निर्माण किया जा रहा है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन में कुंभ मेले की दृष्टि से वॉच टावर बनाए जा रहे हैं। परिसर में दोनों वॉच टावर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा पुरुषार्थी मार्केट के पास रेलवे फाटक के ऊपर भी फुटओवर ब्रिज बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

ज्वालापुर रेलवे स्टेशन भी कुंभ से पहले बदली हुई तस्वीर में नजर आएगा। रेलवे अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद कार्य को और तेज करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। स्टेशन पर प्लेटफार्म के अलावा नई बिल्डिंग, फुटओवर ब्रिज बनाने का काम लगभग अंतिम चरण में है। जनवरी तक रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम पूरा होगा। बैठक के दौरान रेलवे अधिकारियों ने दोहरीकरण का काम हर हाल में जनवरी के अंतिम तक पूरा करने का आश्वासन दिया है। अन्य कार्य भी रेलवे जल्द पूरे करा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!