Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित 75 डिजिटल बैकिंग इकाईयों में हरिद्वार भी शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिद्वार सहित देश के 75 जनपदों में 75 डिजिटल बैकिंग इकाइयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया राष्ट्र को समर्पित

सरकार का लक्ष्य, ‘देश के कोने-कोने में डिजिटल बैंकिंग के लाभ पहुँचाना’ : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 16 अक्टूबर 2022, हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरिद्वार सहित देश के 75 जनपदों में 75 डिजिटल बैकिंग इकाइयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया।

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को देश के 75 जनपदों में 75 डिजिटल बैकिंग इकाइयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्र को समर्पित किया। इसी कडी में हरिद्वार के योग विहार, देवपूरा स्थित एचडीएफसी बैंक की डिजिटल बैकिंग यूनिट को भी केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में बैंक ग्राहकों के लिए समर्पित किया गया। इस अवसर पर वहां उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इन डिजिटल बैकिंग इकाइयों की उपयोगिता पर दिये गये उद्बोधन को भी गंभीरता से सुना।

इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं को देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (Digital Banking Units -DBUs) को लांच किया। उन्होने कहा कि इस वित्त वर्ष के बजट भाषण में देश के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू स्थापित करने की घोषणा की थी उसी क्रम में हरिद्वार में भी डिजिटल बैकिंग यूनिट को स्थापित किया गया है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि डीबीयू की स्थापना करने के पीछे सरकार का लक्ष्य देश के कोने-कोने में डिजिटल बैंकिंग के लाभ जनता तक पहुँचाना है। इस योजना में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया है। उन्होने कहा कि सरकार के इस प्रयास में 11 सरकारी बैंक, 12 निजी बैंक और एक स्माल फाइनेंस बैंक भाग ले रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, एचडीएफसी बैंक अधिकारी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!