Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा>>बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी>>एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- वोट से नहीं, खोट से जीतती है पार्टी>>एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक>>मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील>>त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे>>भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत>>बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर>>त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग सतर्क, श्रीनगर में प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण>>ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच प्रक्रिया जारी>>लगातार कब्ज की समस्या को न करें नजरअंदाज, त्वचा पर भी पड़ सकता है असर; एक्जिमा का बढ़ सकता है खतरा>>भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता>>सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद>>आग के बीच बंदूक और मुंह में गुलाब, शाहरुख खान के ‘किंग’ अवतार ने मचाई हलचल>>देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति>>भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

हरेला महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है पौधारोपण

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2021, रविवार, हल्द्वानी (सूचना)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस मनोज कुमार तिवारी ने हरेला सप्ताह के अन्तर्गत रविवार को जजी कोर्ट परिसर, बरेली रोड जीवनदान चिकित्सालय के निकट व एसटीएच कैंसर चिकित्सालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला जज सी.डि. इमरान मौ० खान, अपर जिला जज नसीम अहमद, अपर जिला जज पोक्सो नन्दन सिह राणा, परिवार न्यायधीश पंकज तोमर, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिह ने हरड, आंवला, नीम, नीबू, बेहड आदि प्रजाति के पौधों का रोपण किया।

जस्टिस मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि हरेला महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है साथ ही जनता को पौधारोपण के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य पौधारोपण करने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए। इनको जीवित रखना भी हमारा दायित्व है ताकि ये पौंधे वृक्ष बनकर फल,फूल, शुद्ध हवा, पानी, छाया दें, साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में सहायक हों। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन को रोकने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने के साथ ही पौधों का संरक्षण भी करना होगा।

सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण इमरान मौ० खान ने कहा कि जनपद में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक न्यायालय तथा अन्य संस्थाओ के साथ समन्वय करते हुये पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चक्र को स्थिर रखने, जल, जंगल एवं जमीन को बचाये रखने व पर्यावरण को स्वस्थ बनाये रखने के लिए पौधे लगाने के साथ ही इनके संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी कार्य करना होगा।

इस अवसर पर बार एसोशिएशन अध्यक्ष गोविन्द सिह बिष्ट, सचिव विनीत परिहार, उप सचिव किशोर जोशी, पीयूष तिवारी, चन्दन मेहता, उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव मर्तोलिया, वन क्षेत्राधिकारी एनएस रौतेला एवं अधिवक्तागण आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!