Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालपर्यावरण

जनपद टिहरी में बड़े उत्साह एवं जन-सहभागिता के साथ मनाया गया हरेला पर्व

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा पालदा तोक, ग्राम पंचायत बुडोगी, विकास खण्ड चम्बा में स्थित प्राकृतिक जल स्रोत के पुनरोद्धार एवं पुनर्जीवन कार्य का शुभारम्भ किया गया।

हरेला पर्व पर जिलाधिकारी टिहरी द्वारा डाईजर नई टिहरी, ग्राम पंचायत बुडोगी एवं ग्राम पंचायत बटखेम में पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति दिया गया प्रेम का संदेश।

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जुलाई 2023, रविवार, टिहरी। हरेला पर्व रविवार को जनपद टिहरी गढ़वाल में बड़े उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ मनाया गया।
जनपद के विभिन्न स्थलों पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, पर्यावरणविद, समाज सेवी संगठनों, संस्थाओं, स्कूली बच्चों एवं अन्य गणमान्यों द्वारा जनसहभागिता के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा डाईजर नई टिहरी, भोणा बागी ग्राम पंचायत बटखेम एवं ग्राम पंचायत बुडोगी विकास खंड चंबा में पौधारोपण किया गया। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता हेतु ग्राम पंचायत बटखेम में सभी उपस्थितों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा हरेला पर्व की थीम “जल संरक्षण एवं जल धाराओं का पुनर्जीवन” को लेकर पालदा तोक, ग्राम पंचायत बुडोगी, विकास खण्ड चम्बा में स्थित प्राकृतिक जल स्रोत के पुनरोद्धार एवं पुनर्जीवन कार्य का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आगामी 15 अगस्त, 2023 तक विभिन्न विभागों के माध्यम से 13 लाख पौधों रोपण का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत पुनर्जीवित किए जा रहे प्राकृतिक जल स्रोतों के समीप मनरेगा, 15वें वित्त एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से पौधा रोपण किया जाएगा।

वहीं विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय द्वारा भोणा बागी ग्राम पंचायत बटखेम विकास खंड चंबा में पौधा रोपण किया गया। विधायक टिहरी ने हरेला पर्व की शुरुआत करने वालों को बधाई देते हुए कहा कि मा० प्रधानमंत्री एवं संरक्षक मा० मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने विस्तृत रूप से हरेला पर्व मनाने का आह्वान किया है। इस क्रम में और जिला प्रशासन द्वारा एक माह में 13 लाख पौधारोपण का जो लक्ष्य तय किया गया है, उनके संरक्षण में सभी की भागीदारी जरूरी है।

इस मौके डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, सीडीओ मनीष कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष टिह‌री सीमा कृषाली, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, चंबा शिवानी बिष्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, प्रधान प्रधान बुडोगी सुलोचना चौहान, डीडीओ सुनील कुमार, सीईओ एल.एम.चमोला, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, डीईओ वी.के. ढौंडियाल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, जन प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे एवं अन्य मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!