Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

परंपरागत खेती से हटकर चंदन का जंगल उगाने की योजना : रंग लाई मेहनत, तीन साल में तैयार हुआ चंदन का वन

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2020, बुधवार। चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लॉक स्थित ग्राम ग्वाड़ तोक निवासी एक युवक ने अपनी जमीन पर परंपरागत खेती से हटकर चंदन का जंगल उगाने की योजना बनाई तो ग्रामीणों ने उसका खूब मजाक उड़ाया। लेकिन, युवक भी अलग ही मिट्टी का बना हुआ था। सो, ग्रामीणों की परवाह कर वह चंदन का जंगल लगाने में जुट गया। आखिरकार मेहनत रंग लाई और तीन साल में सफेद चंदन का जंगल लहलहाने लगा। आज वही ग्रामीण, जो युवक का मजाक उड़ाया करते थे, उसे शाबासी दे रहे हैं।

ग्रामसभा तेफना के ग्वाड़ तोक निवासी 34-वर्षीय प्रदीप कुंवर ने एमए-बीएड करने के बाद नौकरी के लिए हाथ-पैर मारने के बजाय तीन साल पहले गांव में ही पुश्तैनी जमीन पर कुछ अलग करने का निर्णय लिया। लेकिन, परंपरागत खेती के अलावा उन्हें कोई राह नजर नहीं आई। जबकि, परंपरागत खेती को जंगली जानवर तो नुकसान पहुंचाते ही हैं, सिंचाई की व्यवस्था न होने के कारण लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता है।

ऐसे में एक दिन अचानक प्रदीप के मन में ख्याल आया कि क्यों न चंदन का जंगल लगाया जाए। दरअसल, प्रदीप को मालूम हुआ कि बदरी-केदार में हर साल चंदन की भारी खपत होती है। लेकिन, इसे कर्नाटक से मंगाना पड़ता है। प्रदीप ने जब परिवार के सामने यह बात रखी तो किसी ने भी इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। बावजूद इसके अपनी सोच को कार्यान्वित करने के लिए प्रदीप ने वर्ष 2017 में भिकियासैंण (अल्मोड़ा) स्थित नर्सरी चंदन की पौध खरीदकर उसे खेतों में लगाना शुरू कर दिया।

शुरूआत में उन्होंने तीन नाली (6480 वर्ग फीट) भूमि पर चंदन के 120 पौधों का रोपण किया। तीन साल तक इन पौधों की बच्चों की तरह परवरिश की गई। आज खेतों में लहलहा रहे 12 फीट ऊंचे सफेद चंदन के 40 पेड़ उनकी मेहनत की गवाही दे रहे हैं। यही नहीं पेड़ों में बीज आने भी शुरू हो गए हैं और अब वह बीज से नर्सरी तैयार करने में जुटे हैं।

प्रदीप बताते हैं कि चंदन यहां की जलवायु में बहुत अच्छी तरह ग्रोथ कर रहा है। इसलिए अब उनकी योजना नर्सरी से पौध बेचकर कमाई करने की है। बताया कि एक पौधा 300 रुपये से अधिक कीमत में बिक रहा है। सफेद चंदन पूजा में उपयोग के साथ क्रीम, पाउडर सहित सौंदर्य प्रसाधन सामग्री बनाने के काम आता है। सहायक उद्यान अधिकारी, कर्णप्रयाग नेहा राणा का कहना है प्रदीप से प्रेरणा लेकर अन्य युवा भी इस दिशा में पहल कर सकते हैं। इसे आर्थिकी को भी मजबूत आधार मिलेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!