Breaking News :
>>BCI चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन>>कीव पर रूसी मिसाइल हमले में छह लोगों की मौत, 33 घायल>>डिमटा बैंड के पास NH-707A का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त, दोनों तरफ से यातायात पूरी तरह ठप>>‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो है वो’ हुआ रिलीज>>रायपुर की 16 ग्राम पंचायतों में मजबूत होगा कचरा प्रबंधन, पर्यावरण सखियों को मिला नया वाहन>>सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक, वेतन वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर>>वन, वन्यजीव और समुदायों की रक्षा को अपने करियर की सफलता का पैमाना बनाएं- उपराष्ट्रपति>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान
उत्तराखण्ड

हरक सिंह रावत चुनाव लड़ने में इच्छुक नहीं, गांव में बसना चाहते है

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अब चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उनकी इच्छा है कि गांव में बसकर स्वरोजगार करें। उन्होंने कहा कि ‘मैं अस्सी के दशक से चुनाव लड़ रहा हूं, अब लड़ने का मूड नहीं है।’ लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह को देते हुए हरक ने कहा कि ‘श्रेय को लेकर किसी और को कोई भ्रम नहीं पालना चाहिए।’ बोले, प्रदेश सरकार की असली परीक्षा विधानसभा चुनाव 2022 में होगी।

रविवार को बदरीनाथ धाम से दर्शनों के बाद वापसी में रुद्रप्रयाग में मीडिया से बातचीत ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने कहा कि उनका वर्ष 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ने का मूड नहीं हैं। कहा कि ‘बार-बार विधायक व मंत्री बनने से अब इच्छा मर चुकी है।’ अभी तक मुख्यमंत्री न बनने के सवाल पर हरक ने कहा कि ‘यह तो किस्मत की बात हैं, यह मेरे हाथ में नहीं है।’ कहा आज भाजपा में कुछ ही लोग उनसे वरिष्ठ हैं।

पलायन पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि पलायन की सबसे ज्यादा मार पौड़ी जिले पर है। कहा कि पलायन पर अंकुश के लिए वह अपने गांव में होम स्टे योजना, फूल और चाय की खेती को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इसी कड़ी में वह गांव में बसकर स्वरोजगार अपनाना चाहते हैं ताकि प्रदेश में सकारात्मक संदेश जाए।
उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग के विधायक के तौर पर उन्होंने चिरबटिया में कृषि महाविद्यालय व दिगधार में सैनिक स्कूल खोलने की शुरुआत की थी, लेकिन अभी तक इनका निर्माण शुरू न हो पाने से दुखी हूं। कहा कि इसके लिए वह मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह तीन वर्ष बीतने के बाद भी नर्सिग कालेज शुरू नहीं हो सका। कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर हरक ने कहा कि अब ऐसी कोई योजना नहीं है। जब भाजपा में आए थे, ये उस वक्त के हालात थे, लेकिन बार-बार ऐसी परिस्थितियां नहीं बनतीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!