Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान : नहीं लड़ेंगे वर्ष 2022 में होने वाला विधान सभा चुनाव

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020, देहरादून। उत्तराखंड सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वह वर्ष 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन मंत्री को भी बता चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि वह वह राजनीति से संन्यास भी नहीं ले रहे हैं।
वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत के इस वयान से रानीतिक गलियारों में भूचाल आना लाजमी है तथा इसके अलग अलग मायने निकले जा रहे हैं।

विदित रहे कि वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत भवन एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भी थे तथा कुछ दिन पूर्व ही उन्हें इस पद से बाहर कर दिया गया था।

मंत्री हरक सिंह रावत के इस बयान को कांग्रेस ने हाथों हाथ लपक लिया और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने तो यहाँ तक कह डाला कि अगर हरक सिंह रावत चुनाव नहीं लड़ना चाहते तो हम उन्हें चुनाव लड़वायेंगे। इंदिरा ह्रदयेश ने कहा है कि हरक सिंह जरूर किसी कष्ट मे है, ऐसा बयान दिया है। कहा कि वह खुद उनसे मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर बात करूंगी। वह उत्तराखंड की राजनीति में सबसे उत्साही और तेज तर्रार नेता के रूप में जाने जाते हैं। हरक सिंह रावत के कष्ट को दूर करने का जरूर प्रयास करूंगी।

यहाँ यह भी जानना जरुरी वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत सरकार से नाराज हरक सिंह रावत सहित आठ अन्य विधायक कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!