Breaking News :
>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखण्डदेहरादून

23वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संचालित किया गया ‘हर घर तिरंगा अभियान’

प्रभात फेरी के साथ किया गया रैली का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 14 अगस्त 2023, देहरादून। रमाकांत शर्मा, उप महानिरीक्षक, उत्तरी फ्रंटियर मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देहरादून के मार्गदर्शन में सीमाद्वार कैंप परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गईं। इस अवसर पर मनू महाराज, उप महानिरीक्षक, भा०पु०से० क्षे.मु. देहरादून, पीयूष पुष्कर, सेनानी, 23वीं वाहिनी, भानुप्रताप सिंह, सेनानी स्टाफ, क्षे०मु०, देहरादून, अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, हावा सदस्यायें, बच्चे, शहीदों के परिवारजन, हिमवीर एवं हिमवीरांगनायें उपस्थित रहे। इस अवसर पर रमाकांत शर्मा उप महानिरीक्षक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान मनाने का उददेश्य है कि लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और उन्हें तिरंगे के महत्व के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देना है।

उप महानिरीक्षक रमाकांत शर्मा ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभर में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में 23वीं वाहिनी, भा०ति०सी०पु० बल सीमाद्वार कैंप परिसर देहरादून में 14 अगस्त 2023 को प्रभात फेरी/रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सीमाद्वार कैम्पस में स्थित स्टेडियम से रवाना होकर वैभव चौक, देहरादून तक आयोजित की गई। जिसमें तिरंगे के साथ कुल 760 पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनको शपथ भी दिलाई गई। प्रभात फेरी के अंत में बैण्ड की ध्वनि पर देशभक्ति गानों की प्रस्तुति दी गई।

इसके अतिरिक्त भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा 14 अगस्त 2023 को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत सामरिक मुख्यालय, माणा चौकी, 23वीं वाहिनी में माणा गाँव (वाइब्रेन्ट विलेज) से लेकर बद्रीधाम तक तिरंगा रैली/प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमे वाहिनी के अग्रिम चौकियों पर तैनात अधी०अधिकारी, हिमवीर व हिमविरांगनाओं एवं स्थानीय जनता के कुल 162 पदाधिकारी/व्यक्तियों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!