Breaking News :
>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल>>एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया>>मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन>>खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या>>कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, धर्मपुर शाखा द्वारा आयोजित किया गया मेधावी छात्र सम्मान समारोह>>नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी>>“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
देश

देशभर में आज मनाई जा रही हनुमान जयंती, मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने श्री हनुमान जन्‍मोत्‍सव की दी बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अप्रैल 2022, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में आज धूमधाम से श्री हनुमान जन्‍मोत्‍सव मनाया जा रहा है। मंद‍िरों में सुबह से ही हनुमान जी के दर्शन करने के ल‍िए भक्‍तों की लम्‍बी कतारें लग गई है। भक्‍तों में गजब का उत्‍साह नजर आ रहा है। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने भी सभी भक्‍तों को श्री हनुमान जन्‍मोत्‍सव की शुभकामनाएं दींं।

मुख्‍यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा क‍ि, ‘श्री हनुमान जयंती’ की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। परम रामभक्त, संकटमोचन, मारुति नंदन बजरंगबली की कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर बनी रहे। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो। ॐ हनुमते नमः…।’

प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी श्री हनुमान जन्‍मोत्‍सव की प्रदेशवास‍ियों को बधाई दी। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए कहा क‍ि, ‘अंजनी नन्दन, पवनसुत हनुमान जी की जयंती पर समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्री राम जी के अनन्यभक्त श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि आप सभी को सुख-समृद्धि व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।’

समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अख‍िलेश यादव ने श्री हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर प्रदेशवास‍ियों को बधाई दी। उन्‍होंने श्री हनुमान चालीसा की दो लाइने ट्वीट कर भक्‍तों को शुभकामनाएं दी। 

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।

बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।।

श्री हनुमान जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

बता दें क‍ि चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को चित्रा नक्षत्र में भगवान शिव ने अपने अंश 11वें रुद्र से माता अंजना के गर्भ से हनुमान जी के रूप में जन्म लिया, जिसे श्री हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस बार हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल को यानी आज है। आज शनिवार भी है और विशेष संयोग बन रहे हैं जिससे हनुमान जन्मोत्सव की महत्ता को और भी बढ़ा दिया है। मंगलवार और शनिवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है, इसलिए हनुमान जन्मोत्सव का शनिवार के दिन पड़ना बहुत खास है। उत्तर प्रदेश के हनुमान मंदिरों में भक्त अपने-अपने तरीके से श्री हनुमान जन्‍मोत्‍सव मना रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!