Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रदेश में आई आपदा के मद्देनजर हंस फाउंडेशन ने राहत कार्यों के लिए दी 5 करोड़ रुपये की सहायता

  • मुख्यमंत्री ने इसके लिए हंस फाउंडेशन का आभार जताया

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अक्टूबर 2021, सोमवार, देहरादून। हंस फाउंडेशन ने प्रदेश में आई आपदा के मद्देनजर राहत कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये की सहायता दी है। हंस फाउंडेशन की अधिष्ठाता माता मंगला ने मुख्यमंत्री को यह धनराशि प्रदान की। मुख्यमंत्री ने इसके लिए हंस फाउंडेशन का आभार जताया है।

रविवार को मुख्यमंत्री आवास में वेबिनार के दौरान माता मंगला ने आपदा पीडि़तों की मदद के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों की मदद के लिए हंस फाउंडेशन आगे भी सरकार का सहयोग करेगा। मुख्यमंत्री ने माता मंगला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हंस फाउंडेशन द्वारा आपदा के समय ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास में भी सहयोग किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस धनराशि का पीडि़तों की मदद में बेहतर उपयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के तुरंत बाद उन्होंने चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर जिलों के विभिन्न आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ितों के दुख दर्द में सहयोगी बनने के साथ ही उन्हें सांत्वना भी दी। राज्य स्तर पर भी आपदा राहत कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। राज्य सरकार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के पुनर्निर्माण और पीड़ितों की मदद के लिए नियमों का शिथिलीकरण भी कर रही है।

राज्य को इस आपदा से हुए नुकसान के आकलन को केंद्र से टीम भी पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, गुजरात आदि प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने आपदा पीड़ितों की मदद को आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया है। इस आपदा में सहयोगी बनने के लिए सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार भी जताया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!