Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड में एस्ट्रो-टूरिज्म की राह को पूर्ण करेगा हल्द्वानी का एस्ट्रो पार्क

हल्द्वानी में विकसित होने वाले भारत की पहली एस्ट्रो पार्क कम साइंस सिटी को मिली सैद्धान्तिक स्वीकृति

हल्द्वानी के तराई रेंज के 06 हेक्टयर क्षेत्र में विकसित होने वाली एस्ट्रो पार्क का एरीज, राजस्व व वन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

पार्क में नक्षत्र, सौर मंडल और नवग्रह को जुड़े अध्ययन किए जा सकेंगे : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2023, बुधवार, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देश में शासन से एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद एरीज के निदेशक प्रोफेसर दीपंकर बैनर्जी, एरीज के नोडल अधिकारी मोहित जोशी, रेंजर श्री उमेश आर्या व उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार ने प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके पश्चात वन भूमि हस्तांतरण हेतु अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि शासन द्वारा एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी बनाने की सैद्धातिंक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह भारत का पहला एस्ट्रोपार्क कम साइंस सिटी है, जिसे हल्द्वानी में विकसित किया जाएगा। इस पार्क में नक्षत्र और सौर मंडल, नवग्रह को जुड़े अध्ययन किए जा सकेंगे। पार्क के लिए ओपन यूनिवर्सिटी के समीप 06 हेक्टयर भूमि का 22 फरवरी को संयुक्त निरीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्तावित कर दी गई है।

उत्तराखंड में एस्ट्रो-टूरिज्म की राह को पूर्ण करेगा हल्द्वानी का एस्ट्रो पार्क

जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के समीप एस्ट्रोपार्क बनने से क्षेत्र की अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होगी, वही देश विदेश के एरीज में शिक्षा प्राप्त कर रहे शिक्षार्थियों के शिक्षा के विकास के साथ ही क्षेत्र के पर्यटन को बढावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एस्ट्रोपार्क में साइंस लैब के साथ ही शिक्षार्थियों के लिए साइंस पवेलियन, डेटा सेंटर एवं साइंस पार्क भी निर्माण किया जायेगा। एस्ट्रो पार्क के स्थापित होने से क्षेत्रीय विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को विज्ञान के प्रति जागरूक किया जाएगा और भारत की वैज्ञानिक नीव सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा एशिया की सबसे बडी देवस्थल में लगी एरीज दूरबीन से एस्ट्रोपार्क की कनक्टीविटी दी जायेगी। यह भारत में इस प्रकार का अभिनव एवं पहला प्रोजेक्ट होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!