Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हल्द्वानी को जाम से निजात दिलाने व सौन्दर्यकरण की कवायद शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, १३ दिसम्बर २०१९, शुक्रवार। हल्द्वानी (सूचना)। हल्द्वानी को जाम से निजात दिलाने व सौन्दर्यकरण को लेकर कल 12 दिसम्बर, गुरुवार को मण्डलायुक्त श्री राजीव रौतेला ने देर सांय कैम्प कार्यालय में आयोजित बैठक में 8 चैराहों एवं सड़कों के चैड़ीकरण, गौल चैराहे बनाने व सौन्दर्यकरण हेतु लगभग 3.25 करोड़ धनराशि स्वीकृत करने की बात कही। उन्होंने लोनिवि, नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 8 चैराहों के गोल चोराहे विकसित करने, चोड़ीकरण करने व सौन्दर्यकरण करने की कवायद शुरू करें ताकि शीघ्र धनराशि नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण से दी जा सके।
यातायात को सुचारू एवं शुलभ बनाकर जाम से निजात दिलाने हेतु देवलचैड़ चैराहे से मण्डी बाईपास तिराहे तक मार्ग चैड़ीकरण, धान मिल चैराहे से क्वालिटी बैंकट हाॅल तक मार्ग के सुधारीकरण कार्य, रेलवे स्टेशन से वर्कशाॅप लाईन होते हुए तिकोनिया तक जर्सी डिवाईडर लगाने, हाईडिल गैट के पास क्राॅसिंग बन्द करने एवं पेव्ड सोल्डर निर्माण कार्य, कटघरिया चैराहे के सौन्दर्यकरण एवं सुधारीकरण कार्य, लाल डांट तिराहे पर कट बन्द करने एवं पेव्ड सोल्डर का निर्माण कार्य, पीलीकोठी तिराहे के चैड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य, ब्लाॅक चैराहे का चैड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य किए जायेंगे। इसके अलावा पन चक्की चैराहे से चैफला चैराहे होते हुए कठघरिया तक नहर कवरिंग 3391.91 लाख से 5.125 किमी. चैड़ीकरण कार्य के प्रस्ताव पर भी विस्तृत चर्चा की गयी।
आयुक्त श्री रौतेला ने कहा कि चैराहों के चैड़ीकरण एवं सौन्दर्यकरण करने के साथ ही चैराहों पर स्टेच्यू लगाने के प्रस्ताव बनाए। उन्होंने कालाढुंगी सड़क का सौन्दर्यकरण करने के साथ ही सड़क के मध्य फ्लाॅवर पाॅट लगाने के साथ ही उनमें सुन्दर फूल-पौंधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने नैनीताल रोड में तिकोनिया चैराहे से वीरशिवा तक सड़क का सौन्दर्यकरण, लाईटिंग, सुन्दर साईनेज आदि लगाकरण प्रदेश की मोडल सड़क बनाने के निर्देश भी दिए। कालू सिद्ध मन्दिर पर सड़क संकरी होने तथा पैदल यात्रियों द्वारा रोड पार करने में हो रही परेशानी एवं यातायात व्यावधान को देखते हुए कालू सिद्ध मन्दिर चैराहे पर स्केलेटर पैदल ब्रिज बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण रोहित कुमार मीणा, आरटीओ राजीव मेहरा, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप जिलाधिकारी विवेक राॅय, अधीक्षण अभियंता विद्युत डीके जोशी, अधिशासी अभियंता विद्युत ए आनन्द, सिंचाई तरूण बंसल, लोनिवि हिम्मत सिंह रावत, एसई जल संस्थान एएस अंसारी, एआरटीओ विमल पाण्डे, डाॅ.गुरदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!