Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

हल्द्वानी : मुख्यमंत्री धामी ने सड़कों के गड्ढा मुक्त न होने पर जताई सख्त नाराजगी, अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

जल़्दी से जल्दी सड़कों को किया जाए गड्ढामुक्त, किसी प्रकार की लापरवाही न हो : मुख्यमंत्री

अभियान के रूप में किया जाए काम : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2022, सोमवार, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सड़कों के गड्ढा मुक्त न होने पर सख्त नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को कहा कि अगली बार उनके दौरे से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं की गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज खटीमा से हल्द्वानी स्वयं सड़क मार्ग से आया हूँ मुझे कई जगह सड़कों पर गड्ढ़े मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता का अधिकार है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने मण्डलायुक्त, ज़िलाधिकारी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य किया गया ? कितनी सड़कों की मरम्मत की गई ? कितना कार्य अवशेष है ? समस्त जानकारी अविलंब मुख्यमंत्री कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की सडकों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मिशन मोड मे कार्य करने के पहले ही निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने आज स्वयं इसका स्थलीय निरीक्षण कर खटीमा से हल्द्वानी का सफ़र सड़क मार्ग से तय किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि कहा कि विभाग एक दूसरे पर पर दोषारोपण न करे, जिम्मेदारी से कार्य को करें।

मण्डलायुक्त को दी जिम्मेदारी
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डलायुक्त सुनिश्चित करें कि कुमाऊँ मण्डल के समस्त जिलाधिकारी ब्लॉक/न्यायपंचायत स्तर पर समाधान चौपाल का आयोजन व रात्रि प्रवास करें। इसके साथ ही आयुक्त सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं यथा जल जीवन मिशन व अन्य विभागीय कार्यों की कमियों का पता लगाकर औचक निरीक्षण व अनुश्रवण करें। उन्होंने कहा कि आयुक्त कुमाऊँ के समस्त जिलों के प्रगति रिपोर्ट कार्ड भी तैयार करें जिसमें यह भी उल्लेख किया जाय कि किस योजना में तय समय सीमा के भीतर पर कार्य पूर्ण न होने पर कौन सा अधिकारी जिम्मेदार है।

जनता के कार्य भी तय समय सीमा में हों
बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिकारी जनता के कार्यों को प्राथमिकता दे व निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करें। इसके साथ ही अधिकारी अपने दायरे में आने वाले समस्त कार्यों का स्वयं ही समय से निस्तारण करें जिससे जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस दौरान मण्डलायुक्त दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट,सीडीओ डॉ० संदीप तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, बंशीधर भगत, सरिता आर्या, मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला, अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, अशोक जोशी, सीएमओ डॉ० भागीरथी जोशी, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, सुरेश भट्ट, डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू, प्रकाश रावत हेमंत द्विवेदी, चंदन बिष्ट, प्रकाश हरबोला, दिनेश आर्य, समीर आर्य, साकेत अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, प्रदीप, सचिन शाह, नवीन, रेनू अधिकारी, प्रताप बिष्ट व समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!