Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
क्राइम

दवाओं का सेवन कर पत्नी के साथ गलत तरीके से बनाए संबंध, विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 25 अक्टूबर 2023, विकासनगर। शादी की पहली रात में ही पति ने कामोत्तेजक दवाओं का सेवन कर पत्नी के साथ गलत तरीके से अप्राकृतिक संबंध बनाए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अप्राकृतिक संबंध बनाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की मां, पिता और एक अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने कहा कि उसका विवाह 7 फरवरी 2023 को देहरादून निवासी व्यक्ति से हुआ था। आरोप लगाया कि पहली रात में ही पति ने कामोत्तेजक दवाओं का प्रयोग कर उसके साथ गलत तरीके से संबंध बनाए। मायके से लौटने के बाद जब वह फिर से ससुराल गई तो फिर से पति ने इच्छा के विरुद्ध उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। मना करने पर मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। गाली गलौज और बात करना बंद कर दिया। गृहस्थी को बचाने के लिए यौन हिंसा की शिकार होती रही।

बताया कि पति से तंग और परेशान होकर उसने 27 फरवरी को कलाई काटकर जीवन लीला समाप्त करने का भी प्रयास किया अस्पताल पहुंचे पति ने निजी जीवन की बातें किसी को भी बताने से मना कर दिया। शर्म की वजह से उसने किसी को यह बात नहीं बताई। आरोप लगाया कि सास व ससुर भी उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। कम दहेज का ताना देते हैं। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!