Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
क्राइम

भतीजे के साथ थे अवैध संबंध, बेटे के विरोध करने पर उतारा मौत के घाट

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जनवरी 2024, बुधवार, देहरादून। कनखल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के किशोर की माँ से अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर उसने योजना बनाकर किशोर को मौत के घाट उतारा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि एक जनवरी की दोपहर बैरागी कैंप में गंगा किनारे 17 वर्षीय यश उर्फ क्रिश का शव मिला था। सिर में गहरे घाव मिले थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले की जनता से जांच शुरू कर दी गई थी।

जांच पड़ताल के बाद मृतक के एक परिचित को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। तब उसने कबूल कर लिया कि उसके यश की मां से अवैध संबंध थे और यश इसका विरोध करता था। इसके चलते 31 जनवरी की रात वह उसे शॉपिंग करने के बहाने अपने साथ लेकर गया। फिर उसे शराब पिलाने के बाद कनखल बैरागी कैंप लाकर गला दबाकर हत्या कर दी। सिर पर पत्थरों से वार किया और शव को गंगा किनारे फेंक कर फरार हो गया था। अगले दिन आरोपी ने खुद ही शव गंगा से बरामद करवाते हुए परिजनों को जानकारी दी थी। जिससे उस पर किसी को संदेह न हो सके। आरोपी महिला का रिश्ते में भतीजा है। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। हत्या में अन्य आरोपियों की भी भूमिका तो नहीं, इसको लेकर भी जांच चल रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!