Breaking News :
>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की>>सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी>>सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग>>बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण>>11 दिनों में ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन 84 करोड़ के पार>>हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय- डॉ0 आशीष चौहान>>व्यय वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>ले. जनरल लखेड़ा का निधन राष्ट्र, भारतीय सेना तथा उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति- गणेश जोशी>>अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी>>सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत>>मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास>>SIR में 92 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा>>मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत>>शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह>>लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखण्ड

पहाड़ी इलाकों में गुलदार का आतंक : 24 घंटे में दो मासूमों को बनाया निवाला 

पूरे इलाके में दहशत का माहौल

लोगों की माँग : गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी करे विभाग

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 05 फ़रवरी 2024, श्रीनगर। इन दिनों उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार की “गश्त” कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रही है, न केवल गुलदार अपनी “गश्त” कर रहा है, बल्कि छोटे-छोटे मासूमों को अपना निवाला भी बना रहा है। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों का सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर गुस्सा भी फूट रहा है, साथ ही गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी करने की माँग भी की जा रही है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में श्रीनगर के ग्लास हाउस रोड पर गुलदार ने एक चार साल के बच्चे को अपना निवाला बना लिया। दरअसल श्रीनगर निवासी सलामुद्दीन का छोटा बेटा अयान अंसारी (4) रविवार रात करीब नौ बजे घर के आंगन में खेल रहा था, तभी एक गुलदार वहां पहुंचा, और अयान पर झपट पड़ा। इस दौरान परिजन भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन इससे पहले परिजन कुछ समझ पाते गुलदार अयान को उठाकर ले गया। परिजन और अन्य लोग उसके पीछे दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार गायब हो चुका था। घर से करीब 20 मीटर दूर अयान का खून से लथपथ शव मिला।

वहीं पौड़ी जिले के खिर्सू ब्लॉक के ग्वाड़ गांव में भी गुलदार ने एक 11 वर्षीय मासूम को अपना शिकार बनाया है। 11 साल का अंकित अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ घर के समीप आंगन में कंचे खेल रहा था, तभी एक कंचा खेलते- खेलते दूर गिर गया, जिसकी तलाश में अंकित आगे निकला, और तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने अंकित पर हमला कर दिया, और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। आनन- फानन में अंकित को अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो- रोकर हाल बुरा चल रहा है। इन दिनों घात लगाए बैठे गुलदार के हमलों से लोगों में दहशत भरी हुई है, और सब की जुबां पर बस एक ही सवाल है कि आखिर कब तक गांवों में रहने वाले परिवार इस तरह जंगली जानवरों का निवाला बनते रहेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!