Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
खेल-जगत

आईपीएल 2025 के नौवें मैच में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस 

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 29 मार्च 2025, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 9वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात और मुंबई की टीमें आज मौजूदा सीजन में जीत का खाता खोलना चाहेंगी। मुंबई की तरफ से आज मैच में हार्दिक पांड्या की प्लेइंग-11 में वापसी होगी। ओपनिंग मैच में हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी, लेकिन सीएसके के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, गुजरात की टीम को अपने ओपनिंग मैच में पंजाब से हार का सामना करना पड़ा था।

रॉबिन मिंज को बैठना पड़ सकता है बाहर
मुंबई के लिए राहत की बात यह है कि इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या खेलेंगे जो पिछले मैच में प्रतिबंध के कारण नहीं खेल सके थे। टूर्नामेंट अभी अपने शुरुआती दिनों में ही है, लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना मुंबई की गेंदबाजी इकाई संघर्ष करते हुए दिखी। इस दौरान पहले मैच में नियमित कप्तान हार्दिक की गैरमौजूदगी ने टीम के लिए चीजों को और मुश्किल कर दिया। हार्दिक भारतीय क्रिकेट में मौजूदा समय में एकमात्र तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों में किसी एक से भी मैच पर बड़ा प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं। उनकी वापसी का मतलब है कि रॉबिन मिंज को शायद बाहर बैठना होगा। मिंज अपने पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ चेपॉक मैदान की मुश्किल पिच पर संघर्ष करते दिखे थे।

अरशद खान का खेलना मुश्किल
मुंबई इंडियंस के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की टीम अरशद खान को बाहर रख सकती है और उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। वाशिंगटन पंजाब के खिलाफ गुजरात की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं था। उस मैच में टीम के लिए आर साई किशोर ने अच्छी गेंदबाजी की थी। वाशिंगटन को खिलाने का फायदा यह है कि वह पावरप्ले में गेंदबाजी कर सकते हैं और मध्य ओवरों में बल्ले से भी उपयोगी योगदान दे सकते हैं। गुजरात को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो पंजाब किंग्स के खिलाफ प्रभाव नहीं छोड़ सके थे। जहां तक गुजरात की बल्लेबाजी का सवाल है तो टीम एक बार फिर साई सुदर्शन, कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर पर निर्भर होगी।

सूर्यकुमार-रोहित की फॉर्म मुंबई के लिए चिंता का विषय
मुंबई के लिए भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और टेस्ट तथा वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदा लय चिंता का सबब है। हार्दिक की वापसी से टीम की बल्लेबाजी को गहराई मिलेगी, जबकि जरूरत पड़ने पर वह नई गेंद से गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत भी कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस की एक और समस्या विकेटकीपर बल्लेबाज की है। टीम रयान रिक्लेटोन पर बहुत अधिक निर्भर है क्योंकि रॉबिन मिंज के पास इस स्तर के क्रिकेट का ज्यादा अनुभव नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्पिनरों की मददगार पिच पर कलाई के स्पिनर विग्नेश पुथुर ने अपनी प्रतिभा से प्रभावित किया, लेकिन उनकी असली परीक्षा गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर होगी।

कितने बजे से सुरु होगा मुकाबला?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।

कहाँ देख सकते हैं मुकाबला? 

मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। और मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार एप  पर देखा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!