Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंच पर गिर पड़े, उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फरवरी 2021, सोमवार। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंच पर गिर पड़े थे, वे कोरोना संक्रमित हुए हैं। उन्हें वडोदरा में एक चुनावी सभा में अचेत हो जाने के बाद अहमदाबाद के यू एन मेहता हॉस्पिटल मैं भर्ती कराया गया था उनका ऑक्सीजन लेवल सामान्य बताया जा रहा है तथा अन्य टेस्ट भी नॉर्मल आए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी रविवार देर रात वडोदरा में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान शारीरिक थकान कमजोरी तथा ब्लड प्रेशर लेवल घट जाने के कारण वे अचानक मंच पर ही गिर पड़े थे।

मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल परिसर में बने यू एन मेहता हार्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के निदेशक डॉ आर के पटेल ने सोमवार को एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री का रविवार रात को आरटी पीसीआर टेस्ट किया गया जो सोमवार सुबह पॉजिटिव आया है। रविवार रात को ही मुख्यमंत्री का 2D ईको, ईसीजी तथा सीटी स्कैन टेस्ट किया गया जो सभी नॉर्मल आए हैं। डॉक्टर पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री रुपाणी को 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा जाएगा। रविवार रात को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा के दौरान उनका ब्लड प्रेशर तथा शुगर लो हो गया जिसके चलते वे अजीत होकर गिर पड़े। उनकी शारीरिक अशक्तता को देखकर तुरंत सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया तथा मंच पर मौजूद वडोदरा भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ विजय शाह तथा भाजपा के प्रत्याशी डॉ राजेश शाह ने तुरंत उनकी जांच कर अपने ग्लूकोज दिया।

अहमदाबाद के यू एन मेहता हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री रुपाणी का सिटी स्कैन तथा अन्य जांचें की गई। डॉक्टरों का पैनल आज मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर एक मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा तथा उनकी एंजियोप्लास्टी को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!