Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले AAP को लगा बड़ा झटका : AAP विधायक प्रत्याशी ने किया भाजपा को समर्थन देने का ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 नवम्बर 2022, सोमवार, कच्‍छ। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान से पहले AAP को बड़ा झटका लगा है। कच्छ जिले की अबडासा विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया है।

अबडासा से आप ने वसंत वलजीभाई खेतानी को टिकट दिया था, लेकिन रविवार को उन्‍होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्‍होंने अबडासा के वोटर्स से भाजपा उम्मीदवार प्रद्युमन सिंह जडेजा को वोट देकर जीताने की अपील की। बता दें कि पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के कई उम्‍मीदवारों ने भाजपा का दामन थाम लिया था, लेकिन AAP के उम्‍मीदवार तो मतदान से पहले ही पाला बदल रहे हैं।

AAP के CM उम्मीदवार गढ़वी को लेकर कई नेता काफी नाराज

इसुदान गढ़वी को AAP का मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा घोषित करना कुछ पार्टी नेताओं को ठीक नहीं लग रहा है। AAP के बीच गुजरात में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। गढ़वी से कई नेता काफी नाराज हैं, जिसका खामियाजा पार्टी को अगामी विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ सकता है। AAP नेता वसंत खेतानी ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है।

AAP में बगावत के सुर का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सूरत ईस्ट विधानसभा सीट से AAP के प्रत्याशी कंचन जरीवाला ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। ऐसे में AAP की सूरत ईस्ट सीट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी समाप्त हो गई थी। इस मामले को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए थे। अब वसंत खेतानी की वजह से अबडासा विधानसभा सीट से भी AAP की दावेदारी खत्‍म हो गई है। अबडासा विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार कांग्रेस प्रत्‍याशी ने जीत दर्ज की थी।

विदित रहे कि गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान 2 चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होने जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!