Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तर-प्रदेशदेश

दिवाली पर फिर बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, अयोध्या में 25 हजार वालंटियर्स जलायेंगे 24 लाख दीये

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 16 अक्टूबर 2023, लखनऊ। लगातार छठे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए इस साल 11 नवंबर को लगभग 25,000 वालंटियर्स अयोध्या के 51 घाटों पर 24 लाख दीये जलाएंगे। अयोध्या में इस दीपोत्सव पर 21 लाख मिट्टी के दीये जलाने के लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से सरकार अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोडऩे की योजना बना रही है।

आयोजन में करीब एक लाख लीटर तेल का इस्तेमाल होगा। कार्यक्रम के आयोजक राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने 21 लाख दीये सफलतापूर्वक जलाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 24 लाख दीये लगाने का निर्णय लिया है। अवध विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा, बड़ी संख्या में दीये जल्द ही बुझ जायेंगे। एहतियात के तौर पर हम 24 लाख दीये जलाएंगे ताकि अगर दो-तीन लाख दीये बुझ जाएं तो 21 लाख दीये जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा सके।

अयोध्या प्रशासन इस उपलब्धि को सफलतापूर्वक हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस मेगा इवेंट को सफल बनाने के लिए राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद और अयोध्या के सभी कॉलेजों के 25,000 से अधिक वालंटियर्स लगे हुए हैं। आयोजन के लिए अवध विश्वविद्यालय नोडल एजेंसी है।

वालंटियर्स को एक लीटर तेल की बोतल दी जाएगी। विश्वविद्यालय ने दीया जलाने के लिए सभी आवश्यक तत्वों की आपूर्ति के लिए एक निविदा प्रक्रिया के माध्यम से एक एजेंसी को काम पर रखा है। दीपोत्सव पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें वालंटियर्स के लिए दीये, टी-शर्ट और स्नैक्स पर खर्च शामिल है।

योगी सरकार 11 नवंबर को इस दीपोत्सव पर 21 लाख मिट्टी के दीये जलाकर छठा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखेगी। गौरतलब है कि यह एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। पिछले साल दीपोत्सव पर अयोध्या के घाटों को 15.76 लाख दीयों से रोशन किया गया था। स्वयंसेवकों ने घाटों पर बक्सों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है जहां दीये रखे जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!