Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अनलॉक- 5 की गाइडलाइन जारी, 15 अक्टूबर से खुलेंगे मनोरंजन पार्क, स्वीमिंग पूल और सिनेमाघर

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020, देहरादून। प्रदेश सरकार ने अनलॉक-5 की गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रदेश में 15 अक्टूबर के बाद सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स व थियेटर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जायेंगे। स्वीमिंग पूल और मनोरंजन पार्क को भी 15 अक्टूबर के बाद खोलने की अनुमति सरकार ने प्रदान कर दी है। 15 अक्टूबर के बाद विभिन्न समारोह में 100 से अधिक व्यक्ति भी शिरकत कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए उन्हें जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। छोटे क्षेत्रों के हॉल में कुल क्षमता के 50 प्रतिशत और अधिकतम 200 लोगों को ही एकत्र होने की अनुमति दी जाएगी। वहीं बड़े खुले स्थानों पर व्यक्तियों की संख्या के विषय में जल्द ही गृह मंत्रालय अलग गाइडलाइन जारी करेगा।

गुरुवार को प्रदेश सरकार ने भी केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में अनलॉक-पांच की गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि 15 अक्टूबर के बाद व्यापारिक प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जा सकेगा। दूसरे देशों से आने वाले प्रवासियों और विदेशी पर्यटकों को भी आने की अनुमति होगी, हालांकि इसके लिए उन्हें स्मार्ट सिटी देहरादून के पोर्टल पर स्वयं का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसमें साफ किया गया है कि जिला प्रशासन बिना राज्य सरकार की अनुमति के जिले में किसी प्रकार का लॉकडाउन नहीं लगा सकेगा। प्रदेश में यात्रियों के लिए ट्रेन और हवाई संचालन केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही होगा। उत्तराखंड के भीतर एक से दूसरे जिले में आने पर कोई रोकटोक नहीं होगी। इतना जरूर है कि इन सभी को स्मार्टसिटी देहरादून वेबपोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

प्रदेश में आने आने वाले व्यक्तियों के लिए नियम 

प्रदेश सरकार ने एक बार फिर साफ किया है कि प्रदेश में आने वाले सभी व्यक्तियों को  स्मार्टसिटी, देहरादून के वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इस दौरान उन्हें इसमें जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। बाहर से आने वाले ऐसे लोग, जिन्होंने आने से 96 घंटे की अवधि तक आरटीपीसीआर, ट्रू नेट, सीबीनेट अथवा एंटीजन टेस्ट कराया है और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, उन्हें होम क्वारंटाइन से छूट रहेगी। बाहर से आने वालों की रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट व बार्डर पर थर्मल स्केनिंग और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। किसी पर तरह के लक्षण पाए जाने पर उसका एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

5 दिन से अधिक समय के लिए बाहर जाने पर 10 दिन का होम क्वारंटाइन

गाइडलाइन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश से 5 दिन तक बाहर जाने वालों को लौटने पर होम क्वारंटाइन से छूट दी जाएगी। पांच दिन से अधिक समय के लिए बाहर जाने वाले को लौटने पर 10 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन रहना होगा। इस दौरान वह अपने स्वास्थ्य पर भी नजर रखेंगे। सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है, हालांकि उन्हें अनिवार्य रूप से अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा।

पर्यटकों के लिए नियम

प्रदेश में आने वाले सभी पर्यटकों को आने से पहले स्मार्ट सिटी देहरादून वेब पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। उन्हें कोराना टेस्ट की रिपोर्ट लेकर आने से छूट दी गई है। हालांकि, होटल, होम स्टे व रेस्टोरेंट आदि में थर्मल स्कैनिंग व सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया से होकर उन्हें गुजरना पड़ेगा। यहां स्वास्थ्य नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। किसी के संक्रमित पाए जाने पर नियमानुसार कदम उठाए जाएंगे।

बाहर से आने वालों के लिए क्वारंटाइन के नियम

प्रदेश में सात दिनों तक व्यापारिक कार्य, परीक्षा देने, उद्योग अथवा अन्य कार्यों के लिए आने वालों को होम व संस्थागत क्वारंटाइन से छूट रहेगी। इससे अधिक समय तक प्रदेश में आने वालों को दस दिन का होम अथवा संस्थागत क्वारंटाइन में रखा जाएगा। संस्थागत क्वारंटाइन का नियम सेना और अर्द्धसैनिक बलों के कार्मिकों पर लागू होगा।

मंत्री विधायकों को रहेगी छूट 

सरकारी कार्य से आने वाले केंद्रीय मंत्री, राज्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम और हाईकोर्ट के न्यायाधीश, विधिक अधिकारी, एडवोकेट जनरल, सरकारी वकील, राज्य व केंद्र सरकार के अधिकारी आदि को क्वारंटाइन से छूट रहेगी।

पार्क में 100 लोगों को घूमने की छूट

प्रदेश सरकार ने आमजन के घूमने और जॉगिंग करने के लिए पार्क खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि 15 अक्टूबर तक इनमें केवल 100 असंक्रमित व्यक्तियों को जाने की छूट रहेगी। 15 अक्टूबर के बाद यह संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस दौरान उन्हें मास्क पहनने और शारीरिक दूरी के नियमों का अनुपालन करना होगा।

नियम न मानने पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई 

प्रदेश सरकार ने साफ किया है कि जिला प्रशासन इन गाइडलाइन के मानकों में शिथिलीकरण नहीं कर सकता। बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों को इनका अनुपालन करना जरूरी होगा। इसका उल्लंघन करने वालों अथवा पोर्टल में गलत जानकारी देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!