Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने पाँच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों पर श्रीनगर व कोटद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून 28 मई 2021 को सुबह 8:00 से दोपहर 12:00 बजे तक खुलेंगे किराना स्टोर

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2021, मंगलवार, देहरादून। देहरादून में भी कोरोना कर्फ्यू एक जून की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिहाज से प्रतिबंध जरूरी भी हैं। हालांकि, इस अवधि में किराना स्टोर को 28 मई को खोलने की छूट दी गई है। लिहाजा, यह ध्यान रखना जरूरी है कि राशन के प्रतिष्ठानों पर सामान के लिए लोग आपाधापी न करें। क्योंकि संक्रमण की दर इस समय निरंतर गिर रही है और जनता की लापरवाही से हालात दोबारा विकट हो सकते हैं।

इससे पहले किराना स्टोर को 21 मई को सुबह सात से 10 बजे तक खोलने की छूट दी गई थी। तब देखा गया था कि राशन आदि के लिए लोग भारी संख्या में जुटने लगे थे और शारीरिक दूरी के नियमों का भी उल्लंघन किया गया। 28 मई को किराना स्टोर सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। वहीं, फल-सब्जी व दूध की जो दुकानें रोजाना खुल रही हैं, उन्हें आठ से 11 बजे तक खुलने की छूट है। इस लिहाज से देखें तो किराना स्टोर को इस अवधि में एक दिन खोला जाएगा, मगर एक घंटे का अतिरिक्त समय भी दिया जा रहा है। जनता समझदारी दिखाएगी तो बिना किसी आपाधापी के राशन आदि की खरीद आराम से की जा सकती है।

  • 26 अप्रैल से पहले रात्रि कर्फ्यू देर शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक लागू किया गया। इसके साथ ही देहरादून नगर निगम व ऋषिकेश नगर निगम में शनिवार व रविवार को सप्ताहिक कर्फ्यू लागू किया गया।
  • 26 अप्रैल से तीन मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू (सिर्फ आवश्यक प्रकृति के प्रतिष्ठान चार बजे तक खोलने की छूट, सरकारी कार्यालय भी बंद)
  • 29 अप्रैल से सरकारी कार्यालय खोलने के आदेश।
  • दो मई से दून के अन्य नगर निकायों में भी कोरोना कर्फ्यू लागू।
  • तीन मई से छह मई तक आवश्यक प्रकृति के प्रतिष्ठान दोपहर 12 बजे तक खोलने की छूट
  •  छह मई से 10 मई सुबह पांच बजे तक अधिकतर प्रतिबंध यथावत, कार्यालय बंद।
  • 10 से 18 मई तक किराना स्टोर खोलने के दिन कम किए, अन्य आवश्यक सेवा के प्रतिष्ठानों का समय सुबह सात से 10 बजे तक।
  • 18 मई से 25 मई तक लागू कर्फ्यू में प्रतिबंध और कड़े किए गए हैं।
  • अब 01 जून तक लागू कर्फ्यू में निर्धारित दुकानें खोलने का समय सुबह आठ से 11 किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!