Breaking News :
>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

ग्राफिक एरा की छात्रा हिमानी बिष्ट ने राज्य का नाम किया रोशन, सेना में बनेंगी अफसर

ग्राफिक एरा की छात्रा हिमानी बिष्ट ने विश्वविद्यालय और राज्य का नाम रोशन किया है। आइटी सेक्टर में विश्व की दो बेहतरीन कंपनियों में नौकरी का ऑफर छोड़कर देशसेवा की राह चुनने वाली हिमानी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) में देश में पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें यह स्थान एनसीसी स्पेशल वुमेन कैटेगरी में मिला है। वहीं, ग्राफिक एरा के ही छात्र सार्थक चौहान ने सीडीएस परीक्षा पास कर सेना में अफसर बनने की राह प्रशस्त की है।

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के जैंती की रहने वाली हिमानी बिष्ट ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से बीएससी आइटी करने के बाद 2018-20 के बैच में इसी विश्वविद्यालय से एमसीए किया है। फिलहाल हिमानी दून में नई बस्ती क्लेमेनटाउन में माता-पिता और दो छोटे भाई-बहनों के साथ रहती हैं। हिमानी ने बताया कि उनके पिता ध्यान सिंह बिष्ट सेना से सेवानिवृत्त हैं और अभी दून में ही सर्वे ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। उनकी मां वैजयंती बिष्ट गृहिणी हैं। हिमानी की स्कूलिंग आर्मी स्कूल से हुई है। इस कारण उन्हें शुरू से सेना से काफी लगाव रहा। एनसीसी-सी सर्टिफिकेट में ए ग्रेड प्राप्त करने पर हिमानी को एसएसबी के लिए इलाहाबाद बुलाया गया था।

वहीं, सार्थक चौहान ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। सार्थक का चयन भी एसएसबी के इलाहाबाद सेंटर से हुआ है। इन दोनों को सात जनवरी को ऑफीसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। हिमानी और सार्थक के चयन पर ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!