Breaking News :
>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
उत्तराखण्डदेहरादूनशैक्षिक गतिविधियाँ

धूमधाम के साथ मनाया गया ‘ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल का स्थापना दिवस’

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 अक्टूबर 2025, देहरादून। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल द्वारा बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 अपना स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर डॉक्टर कमल घनशाला एवं डॉ. राखी घनशाला ने स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुति पेश कर सभी उपस्थित जनों को अपनी प्रतिभा से परिचित कराया। एक के बाद एक बेहतरीन रचनात्मक, ज्ञानबर्धक एवं प्रेरणाप्रद रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

समूह गान (हिंदी तथा अंग्रेजी भाषा), पंच महाभूत तत्वों पर आधारित नृत्य माला, मर्चेंट ऑफ़ वेनिस के कोर्ट सीन से लेकर नर्सरी, एल.के.जी, यू.के.जी. के नौनिहालों द्वारा राम रामचरितमानस की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर शिक्षाविद प्रोफेसर डॉक्टर घनशाला के द्वारा बोले गए उत्साहवर्धक शब्दों ने छात्र-छात्राओं के अंदर एक नई स्फूर्ति, जागरूकता तथा भविष्य के प्रति एक नया दृष्टिकोण पैदा किया। प्रधानाचार्य श्रीमान राजकुमार त्रेहन के द्वारा विद्यालय के वर्तमान और भविष्य पर प्रकट किए गए विचार विद्यालय के प्रति निष्ठा, विश्वास, कार्य क्षमता तथा कर्तव्य पालन को दर्शाता रहा।

सामूहिक रूप से अध्यापक अध्यापिकाओं के प्रयास से यह दिवस एक यादगार के रूप में सभी के लिए अविस्मरणीय बन गया।

विदित रहे कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल प्रदेश के अग्रणीय स्कूलों में गिना जाता है। छात्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए, ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालायें, पुस्तकालय और खेल मैदान के साथ ही स्टेम एवं रोबोटिक्स लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधायें प्रदान करता है। पढ़ाई के साथ-साथ, छात्र-छात्रायें फुटबॉल, शूटिंग, स्केटिंग, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, स्क्वैश, योग, तैराकी, उत्पाद डिज़ाइन, ललित कला, हॉकी, टेबल टेनिस, लोक एवं पश्चिमी नृत्य, गायन (पश्चिमी एवं भारतीय) और अन्य विभिन्न गतिविधियों में भी भाग लेते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!