Breaking News :
>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश>>कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक>>नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत>>मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल>>अंतिम मतदाता सूची एवं प्रथम स्तरीय जांच को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक>>सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर>>चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, बैरिकेड पर चढ़े राहुल गांधी, लहराया तिरंगा>>एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन जैन धर्मशाला में निर्मित सौरभ सागर प्रशासनिक भवन का हुआ भव्य उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2022, रविवार, देहरादून। परम पूज्य संस्कार प्रणेता ज्ञानयोगी आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवम पूज्य क्षुल्लकरत्न 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन जैन धर्मशाला में निर्मित सौरभ सागर प्रशासनिक भवन (बुकिंग कार्यालय) का भव्य उद्घाटन समारोह पूज्य क्षुल्लकरत्न 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा एवं धरमपुर विधायक विनोद चमोली के कर कमलों द्वारा किया गया ।

पूज्य क्षुल्लकरत्न 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज जी ने कहा कि लगभग 3 साल पहले प्रशासनिक भवन का शिलान्यास मुनिराज सौरभ सागर जी द्वारा किया गया था जिसका उद्घाटन उनके आशीर्वाद से और समर्पण सागर जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसके लिए सौरभ सागर समिति बधाई की पात्र है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक विनोद चमोली ने सबको प्रशासनिक भवन की बधाई दी और कहा कि जैन समाज हमेशा से ही समाज सेवा में तत्पर रहा है और जैन धर्मशाला के माध्यम से संपूर्ण उत्तराखंड एवं अन्य देशों से लोग आकर यहाँ ठहरते हैं और जैन समाज जरूरतमंदों और मजबूर लोगों की सेवा में हमेशा तत्पर रहता है। मैं जीवन भर जैन समाज का ऋणी रहुँगा और जहाँ भी हम लोगों की जरूरत होगी हम हमेशा जैन समाज के साथ खड़े रहेंगे।

सौरभ सागर प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के अवसर पर जैन भवन के मुख्य द्वार पर सौरभ सागर सेवा समिति द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया।

इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री हर्ष जैन, जैन भवन के प्रधान प्रवीण जैन,मंत्री संदीप जैन, सुधीर जैन मेडिकल, सुखमाल जैन, बीना जैन, जैन कॉलोनी सचिन जैन, मीडिया प्रभारी मधुसचिन जैन, सचिन जैन अध्यक्ष, अमित जैन, सार्थक जैन, सुनील जैन, मनोज जैन, रचना जैन, पूर्णिमा जैन, प्रीति जैन, रवीशा जैन, पारुल जैन, जूली जैन, श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन की समस्त कार्यकारिणी एवं सकल श्री दिगंबर जैन समाज व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!