Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सरकारी भूमि को खुर्दु -बुर्द करने वाले से सख्ती के साथ निपटा जायेगा तथा नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही भी की जायेगी : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द करने वाले लोगों के प्रति जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा है कि सरकारी भूमि को खुर्दु -बुर्द करने वाले से सख्ती के साथ निपटा जायेगा तथा नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही भी की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा है कि भूमि क्रय करने से पहले यह अवश्य देख लें कि जो भूमि आप क्रय कर रहे है वह कही सरकारी तो नहीं हैै। सरकारी भूमि खरीदना एवं बेचना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं, ऐसे में खरीदने व बेचने वाले दोनों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

जमीन खुर्दबुर्द का एक मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आया जिसे गम्भीरता से लेते हुये उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन कैलाश टोलिया की अध्यक्षता में जाँच समिति गठित की, जिसमें उपजिलाधिकारी हल्द्वानी विवेक राय को भी बतौर सदस्य रखा गया। अपर जिलाधिकारी ने जमीन खुर्दबुर्द करने वाले डीसी हैरिस पुत्र बीसी हैरिस निवासी सखावतगंज मल्ला गोरखपुर तहसील हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी में धोखा-धड़ी करने की पुष्टि हुई। समिति की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने उप-जिलाधिकारी हल्द्वानी को सुसंगत धाराओं में विक्रेता डीसी हैरिस तथा क्रेता राकेश कुमार अग्रवाल पुत्र जगदीश प्रसाद अग्रवाल, स्मिता सिंघल पत्नी प्रवीण सिंघल तथा प्रवीण कुमार सिंघल पुत्र इन्द्र प्रकाश सिंघल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किये हैं।

गौरतलब है कि डीसी हैरिस द्वारा 3 अंतरण विलेख के जरिये तहसील हल्द्वानी की ग्राम हल्द्वानी खास नाॅन ज्येड ए के खेवट संख्या-01खाम स्टेट की खाता संख्या-12 खसरा संख्या-434, वर्ग-15(2) स्थल सड़कें, रेलवे भवन और ऐसी दूसरी भूमियाॅ जो अकृषक उपयोग के भूमि को विक्रय कर धोखा-धड़ी की गई तथा राज्य सरकार की सम्पत्ति को खुर्द-बुर्द कर अपराध किया गया है। डीसी हैरिस द्वारा उक्त भूमि को राकेश कुमार अग्रवाल पुत्र जगदीश प्रसाद अग्रवाल, स्मिता सिंघल पत्नी प्रवीण सिंघल तथा प्रवीण कुमार सिंघल पुत्र इन्द्र प्रकाश सिंघल को तीन पृथक-पृथक रजिस्ट्री बैनाम जो उप निबंधक हल्द्वानी में पंजीकृत के माध्यम से विक्रय की गई है। क्रेता गणों का भी दायित्व था कि क्रेता सावधान नियम के तहत वि क्रेता के विधिक अधिकार, क्रय की जाने वाली भूमि पर उन्हें प्राप्त होने वाले अधिकारों के संबंध में विधिक स्थिति से संतुष्ट होने के उपरान्त भूमि क्रय की जाती, जो कि उनके द्वारा नहीं किया गया। इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार के साथ की गयी धोखा-धड़ी में क्रेता पक्ष भी सम्मिलित है तथा क्रेता पक्ष द्वारा बिना अधिकार के सम्पादित कराये गये विलेख पत्र से संबंधित भूमि पर निर्माण प्रारम्भ करके भूमि को खुर्द-बुर्द करने का अपराध किया गया है। जिस हेतु वि क्रेता एवं क्रेताता गणों के द्वारा बिना अधिकार के राज्य सरकार की भूमि का क्रय विक्रय कर की गयी धोखा-धड़ी, राज्य सरकार की भूमि पर अनाधिकार किये गये कब्जे व निर्माण के द्वारा पहुँचाये गये नुकसान संबंधी किये गये अपराध के संबंध में गठित जाँच समिति की अनुशंसा पर राजस्व उपनिरीक्षक ने कोतवाली हल्द्वानी में विक्रेता व क्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!