Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

गुजरात पहुँचे उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह

राज्यपाल ने गाँधीनगर स्थित भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG) का भ्रमण किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2022, मंगलवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह मंगलवार को गुजरात पहुँचे। गुजरात पहुँचने पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया। गुजरात भ्रमण के दौरान उन्होंने गाँधीनगर स्थित भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में किए जा रहे अभिनव अनुप्रयोगों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। संस्थान के अधिकारियों द्वारा राज्यपाल के समक्ष एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।
संस्थान के अधिकारियों ने जानकारी दी की संस्थान भारत सरकार के मंत्रालयों और राज्य सरकार के विभागों/एजेंसियों के साथ आपसी समन्वय के साथ काम करता है और इस प्रकार सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में योजना और विकास गतिविधियों के लिए सैटेलाइट कम्यूनिकेशन और भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी के रूप में उभरा है।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड सामरिक और भौगौलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है। यहाँ “सैटेलाइट कम्यूनिकेशन” भू- सूचना एवं संचार (Geo Information and Communication) जैसी तकनीकों का और बेहतर तरीक़े से क्रियान्वयन किए जाने की संभावना है। राज्यपाल ने कहा संस्थान द्वारा गति शक्ति परियोजना हेतु तकनीकी और विशेषज्ञ समाधान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उत्तराखंड में भी गति शक्ति के क्षेत्र में गम्भीरता से कार्य किया जा रहा है। इसके लिए औद्योगिक विकास विभाग के साथ साथ उत्तराखंड स्पेस ऐप्लिकेशन सेंटर (USAC) को भी तकनीकी समन्वय हेतु नामित किया गया है।

पर्वतीय राज्य होने के नाते उत्तराखंड के दुर्गम स्थानों तक जन सेवाओं की पहुँच तकनीकी के माध्यम से ही सम्भव है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संस्थानों के साथ मिलकर उत्तराखण्ड में आर्टिफ़िशल इंटेलीजेंस, रोबॉटिक्स और अन्य आधुनिक तकनीकों के माध्यम से विकास योजनाओं का सफल क्रियान्यवयन किया जा सकता है। राज्यपाल ने कहा की उत्तराखंड में तकनीक के क्षेत्र बहुत अधिक संभावनाएं हैं। इसके लिए आईटी विशेषज्ञों व अन्य अधिकारियों का भ्रमण संस्थान में कराया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!