Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

राज्यपाल लेफ्टि. जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने एमिटी यूनिवर्सिटी हरियाणा के लॉ स्कूल द्वारा आयोजित 5वें नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअली प्रतिभाग किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मई 2022, शुक्रवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को Amity University Haryana के लॉ स्कूल द्वारा आयोजित 5वें नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअली प्रतिभाग किया। Amity University विगत 4 वर्षों से मूट कोर्ट प्रतियोगितायें आयोजित करा रहा है। मूट कोर्ट प्रतियागिता में छात्रों को वास्तविक जीवन का अनुभव देने के लिए कोर्ट रूम पर आधारित एक उचित परिदृश्य तैयार कर कानूनों की समझ का परीक्षण करने के लिए उनसे प्रश्न पूछे जाते हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा की भविष्य के एक कुशल अधिवक्ता के रूप में स्वयं को स्थापित करने लिए आयोजित यह नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता अत्यन्त सराहनीय पहल है। यह प्रतियोगिता कौशल विकास के साथ-साथ सोच, विचार, धारणा और चिन्तन में आवश्यक परिवर्तन लाने के लिए भी अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा की आज कानून और विधि का क्षेत्र, निरंतर बढ़ता जा रहा है। इसके विस्तार के साथ-साथ विशेषज्ञ जानकारों की मांग भी बढ़ती जा रही है। कैरियर की दृष्टि से देखें तो यह क्षेत्र आकर्षक और पसंदीदा बनता जा रहा है। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से कहा की कानून और अवधारणाओं की समझ विकसित करने के लिए अपने ज्ञान का विस्तार करना होगा। इसके लिए समाज में होने वाले परिवर्तनों और स्थितियों पर गहरी समझ और जानकारी का विकास करना होगा।

राज्यपाल ने कहा की नये भारत के लक्ष्य ऊँचे और महान् हैं। हमारी प्राचीन परंमपरायें उपलब्धियों से भरी हुई हैं। हमारा सपना स्वयं को दुनियाँ की महाशक्ति रूप में स्थापित करना है। देश को विश्वगुरू और महाशक्ति बनने के लिए अपने विचारों और सपनों को भी वैश्विक बनाना होगा। उन्होंने कहा की मुझे विश्वास है कि सभी प्रतिभागी इस प्रतियोगिता के माध्यम से कानूनी प्रक्रिया, आचार संहिता, ड्रेस कोड का महत्व, औपचारिक भाषा आदि पर कौशल विकास करेंगे।

राज्यपाल ने कार्यक्रम से जुडे़ सभी लोगों औार विश्वविद्यालय परिवार को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के फाउंडर व चांसलर अशोक कुमार चौहान, कुलपति असीम चौहान, प्रो० एवं डायरेक्टर एमीटी लॉ स्कूल मेजर जनरल (से.नि.) प्रवीण कुमार शर्मा वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.