Breaking News :
>>मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशशैक्षिक गतिविधियाँ

राज्यपाल लेफ्टि. जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने सेंट जोसेफ एकेडमी के अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग

“हमें अपने नैतिक मूल्यों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। नैतिक मूल्य हमें एक आदर्श व्यक्तित्व बनाते हैं।” : राज्यपाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मई 2022, शनिवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने शनिवार को सेंट जोसेफ एकेडमी के अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने युवा छात्रों को नेतृत्व का पद संभालने और स्कूल द्वारा उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को निर्वहन करने हेतु बैच पहनाए। स्कूल के प्रधानाचार्य जैयासीलन ने नेतृत्व पद संभालने वाले छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बच्चों को शुभकामनायें देते हुए उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण तत्परता के साथ करने को कहा। उन्होंने कहा कि आज के छात्र भविष्य के लिए देश व समाज के नेतृत्व करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि नेतृत्व में कार्य, भूमिका और उत्तरदायित्व को समझें। उन्होंने कहा कि आपको न केवल अपने व स्कूल के लिए कार्य करना है बल्कि समाज व देश के लिए भी अपना पूर्ण योगदान दें।

छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि समाज व देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को अवश्य समझें। वर्तमान के छात्र हमारे देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा सकारात्मकता की ओर अग्रसर हों और दूसरों की सदैव सहायता करना सीखें। राज्यपाल ने बच्चों को सादगी, दया, विनम्रता जैसे गुणों को सदैव अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि हमेशा लक्ष्य ऊंचा रखें और उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।

राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने नैतिक मूल्यों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। नैतिक मूल्य हमें एक आदर्श व्यक्तित्व बनाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरूओं का हमेशा सम्मान करें। माता-पिता केवल जन्म देते हैं गुरू हमें सीखाते हैं और आत्मविश्वास प्रदान कर भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार करते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्कूल से पढ़े अनेक छात्र देश एवं विदेश में अपना परिचम लहरा रहें हैं इसके लिए स्कूल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल द्वारा उच्च मानक स्थापित किए हैं। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने प्रधानाचार्य जैयासीलन और ब्रदर जे.सी.कैरल को नैनो तकनीकी से डिजाइन की गई बाइबल भेंट की। समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान उन्होंने अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले शिक्षकों व पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, अभिभावक व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!