Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

राज्यपाल लेफ्टि. जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह दो दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ दौरे के दूसरे दिवस रविवार को मुनस्यारी पहुँचे

राज्यपाल ने मुनस्यारी स्थित आईटीबीपी गेस्ट हाउस में आईटीबीपी के जवानों से भेंटवार्ता की तथा उनका हौसला बढ़ाया

राज्यपाल कालीन व्यवसाय कर रही ‘प्रेरणा स्वयं सहायता समूह मुनस्यारी’ से बहुत प्रभावित हुए।

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 28 मई 2023, नैनीताल/पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह जनपद पिथौरागढ़ के दो दिवसीय दौरे के दौरान दूसरे दिवस रविवार को मुनस्यारी पहुँचे। राज्यपाल ने मुनस्यारी स्थित आईटीबीपी गेस्ट हाउस में आईटीबीपी के जवानों से भेंटवार्ता की। राज्यपाल ने आईटीबीपी के जवानों से उनका परिचय लिया। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभव एवं घटनाओं को आईटीबीपी के जवानों के साथ साझा किया तथा उनका हौसला बढ़ाया। राज्यपाल ने आईटीबीपी के जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि उन्हें भारत तिब्बत सीमा पर देश की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।

इस दौरान राज्यपाल स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी मिले। राज्यपाल द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनकी आय के बारे में जानकारी ली गई तथा जिला प्रशासन को निर्देश दिये गये कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने हेतु समुचित प्रयास किये जायें। उन्होंने उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही ताकि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिल सके। स्वयं सहायता समूहों द्वारा राज्यपाल को स्थानीय खाद्य उत्पादों सहित अंगूरा खरगोश के ऊन से बनी पश्मीना शॉल, नारायण आश्रम का काष्ठ कला मॉडल एवं कालीन भेंट की गई। इस दौरान राज्यपाल कालीन व्यवसाय कर रही ‘प्रेरणा स्वयं सहायता समूह मुनस्यारी’ से बहुत प्रभावित हुए तथा प्रेरणा स्वयं सहायता समूह को रुपये 51 हजार देने की बात कही।

इस दौरान राज्यपाल ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी मुनस्यारी व अन्य अधिकारियों से जनपद के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं जनपद के विकास की संभावनाओं व चुनौतियों पर चर्चा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। राज्यपाल ने कहा कि जनपद में आध्यात्मिक टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म एवं नेचर टूरिज्म की अपार संभावनायें हैं। जिला प्रशासन को चाहिए कि वे आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनपद में टूरिज्म विकसित करें। पर्यटकों को कैसे आकर्षित किया जा सकता है, इस हेतु प्लान बनाया जाय।

राज्यपाल द्वारा जनपद के वाइब्रेंट विलेज एवं आदि कैलाश/लिपुलेख क्षेत्र के विकास हेतु किये जा रहे विकास परक कार्यों की जानकारी जिलाधिकारी से ली गयी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान शिव एवं देश के बॉर्डर एरिया के लिए अलग ही आस्था रखते हैं। उन्होंने केदारनाथ एवं बद्रीनाथ के मॉडल का अध्ययन कर आदि कैलाश क्षेत्र के विकास का मास्टर प्लान बनाये जाने की बात जिले के अधिकारियों से कही।

राज्यपाल मुनस्यारी के प्राकृतिक सौंदर्य से बहुत ही प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी अपने आप में एक सुन्दर जगह है। मानसखंड में मुनस्यारी एक ऐसी जगह है जो टूरिज्म का बहुत बड़ा हब बन सकता है। मुनस्यारी के नागरिक अलग-अलग तरह की विशेषतायें रखते हैं। यहाँ के लोगों में उत्पादक क्षमता हैं। यहाँ की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पादों से मैं विशेष रूप से प्रभावित हुआ हूँ। यहाँ कई महान विभूतियों ने जन्म लिया है। यहाँ के लोग प्रशासनिक सेवा के उच्च पदों पर भी देश के अलग-अलग स्थानों पर अपनी सेवायें दे रहे हैं। राज्यपाल ने परिवार सहित पुनः मुनस्यारी आने की इच्छा भी जताई। उन्होंने जिला प्रशासन को मुनस्यारी क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी एवं दूर संचार कनेक्टिविटी विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये ताकि क्षेत्र में टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके।

राज्यपाल ने जिलाधिकारी से कहा कि समय-समय पर भूतपूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाय। राज्यपाल ने आशा वर्कर, आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं रेडक्रॉस के कार्यों के बारे में भी जिलाधिकारी से जानकारी ली। इस दौरान राज्यपाल ने जिले में नशे के अवैध कारोबार पर भी शक्ति से लगाम लगाने के निर्देश पुलिस व जिला प्रशासन को दिये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, एसपी लोकेश्वर सिंह, उप जिलाधिकारी दिवेश शाशनी व अनिल शुक्ला, सीओ आईटीबीपी 14वीं बटालियन हरेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!