Breaking News :
>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने विश्व प्रसिद्ध धाम श्री जागेश्वर व चितई गोलू मन्दिर पहुँचकर पूजा अर्चना की

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

राज्यपाल ने मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र एवं शिव के अन्य मंत्रों का उच्चारण किया।

“हर भारतीय को अपनी संस्कृति को जानना होगा” : राज्यपाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2022, बुधवार, अल्मोड़ा/ नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने बुधवार को जनपद अल्मोड़ा के विश्व प्रसिद्ध धाम श्री जागेश्वर/चितई गोलू मन्दिर पहुँचकर पूजा अर्चना की तथा प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की। सर्वप्रथम उन्होंने ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान मंहत गिरीश भट्ट ने उन्हें पूजा पाठ कराई।

राज्यपाल ने मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र एवं शिव के अन्य मंत्रों का उच्चारण किया। उन्होंने मृत्युंजय मंदिर एवं मातृशक्ति मंदिर, पुष्टि देवी मंदिर में पूजा अर्चना की तथा संपूर्ण मंदिर परिसर की परिक्रमा कर मंदिर के इतिहास एवं मान्यताओं की जानकारी प्राप्त की। मंदिर पुजारी लक्ष्मी दत्त ने उन्हें मंदिर के इतिहास एवं मान्यताओं की जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी वंदना से वार्ता करते हुए कहा कि यह क्षेत्र आध्यात्म एवं पर्यटन की दृष्टि से अपना विशेष स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि यहाँ के लोगों की आर्थिकी को पर्यटन से जोड़े जाने पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि होम-स्टे योजना के लिए इस क्षेत्र में विशेष कार्य किए जायें। इस दौरान उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम में पहुँचकर वह खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा यहाँ पहुँचकर भारत की सभ्यता एवं संस्कृति का वास्तविक आभास होता है।

इसके उपरान्त चितई गोलू मन्दिर पहुँचकर राज्यपाल ने कहा कि हमें धार्मिक यात्राओं का सर्किट बनाना होगा और चारधाम के अलावा अन्य धार्मिक स्थानों को भी इससे जोड़ना होगा। उन्होने कहा कि विश्व में जितने भी गुरूनानक के अनुयायी है वे भी हेमकुण्ड, रीठा साहिब, नानकमत्ता, देहरादून, हरिद्वार में स्थित गुरूद्वारों में आकर आध्यत्मिक अनुभूति प्राप्त करें। इसके लिए हमें सड़क मार्ग, हैलीपैड व संचार व्यवस्थाओं को और अधिक विकसित करना होगा इस पर सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में ऐसे सर्किट अवश्य ही बनाये जायेंगे और इन स्थानों पर यात्रियों को बेहतर सुविधायें मुहैया हो इसका विशेष ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में ‘‘अतिथि देवो भवः” की परम्परा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में होमस्टे, विलेज स्टे को लेकर जो बदलाव आ रहा है वह पर्यटन के लिए काफी अच्छा है।

राज्यपाल ने कहा कि हर भारतीय को अपनी संस्कृति को जानना होगा। उन्होंने सभी भारतीयो से अपील कि वे चारधाम आकर आध्यात्मिक अनुभूति को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि मा० प्रधानमंत्री ने केदारनाथ मन्दिर के प्रांगण से कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा और मुझे विश्वास है कि जिस प्रकार से उत्तराखण्ड विकास के पथ पर अग्रसर है निश्चित ही आने वाला समय उत्तराखण्ड का होगा। उन्होंने पलायन को रोकने के लिए उत्तराखण्ड से बाहर रह रहे लोगों से अपील की, कि वे उत्तराखण्ड वापस आयें और कृषि, बागवानी, पर्यटन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें और देश के लिए एक मिसाल पेश करें।

इस अवसर पर परिसहाय राज्यपाल तरूण कुमार, जिलाधिकारी वन्दना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, अपर जिलाधिकारी सी.एस. मर्तोलिया, जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धक ज्योत्सना पंत समेत अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!