Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने किया बी.डी. पांडे राजकीय जिला चिकित्सालय, नैनीताल का निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2022, बुधवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने बुधवार को नैनीताल के बी.डी. पांडे राजकीय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने कई वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने भर्ती मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उनसे परेशानियों के बारे में पूछा।

निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने बारी-बारी से सभी वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, आईसीयू वार्ड, सर्जिकल वार्ड, ऑपरेशन थिएटर रूम, कार्डियोलॉजी वार्ड सहित ओपीडी में भर्ती मरीजों हेतु व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने भर्ती मरीजों के रजिस्टर, दवाइयों की उपलब्धता व आवश्यक उपकरणों की जानकारी भी अस्पताल प्रशासन से प्राप्त की।

राज्यपाल ने कहा कि मरीजों की सही देखभाल हो इस पर डॉक्टरों को विशेष ध्यान देना चाहिए। मरीजों को किसी तरह की परेशानी ना हो और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध हो यह प्रयास किया जाए। राज्यपाल ने उपस्थित डॉक्टरों से वार्ता करते हुए कहा कि डॉक्टरों द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, अन्य स्टाफ की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने बी.डी. पांडे चिकित्सालय को और अधिक सुदृढ़ बनाने और बेहतरी के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों से अपने-अपने सुझाव देने को कहा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स के सुझाव के आधार पर चिकित्सालय में आवश्यक संसाधन आदि हेतु केंद्रीय मंत्रीगणों व मुख्यमंत्री से वार्ता कर संसाधन उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान चिकित्सालय में कार्य कर रहे डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ व अन्य स्टाफ की समस्यायें सुनी और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं मंडल डॉ. तारा आर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ० भागीरथी जोशी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बी.डी. पांडे राजकीय जिला चिकित्सालय डॉ० के.बी. जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!