Breaking News :
>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्कृष्ट शोध हेतु “गवर्नर्स रिसर्च अवॉर्ड” से 6 शोधार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

पथ प्रदर्शक कार्यक्रम के अन्तर्गत 49 मेधावी छात्रों को प्रदान की गई छात्रवृत्ति

सामाजिक कार्य एवं शैक्षणिक उन्नयन हेतु राज्यपाल ने प्रदेश की 23 सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं को प्रदान की आर्थिक सहायता

वर्तमान समय ज्ञान-विज्ञान और अनुसंधान का है : राज्यपाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अप्रैल 2023, शुक्रवार, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शुक्रवार को राजभवन में शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06 शोधार्थियों गवर्नर्स रिसर्च अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न संस्थानों में अध्ययनरत 49 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गयी। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदेशभर की 23 सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गयी।

गवर्नर्स रिसर्च अवॉर्ड के अन्तर्गत उत्कृष्ट शोध करने वाले विभिन्न संस्थानों के 6 शोधार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसके तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार डॉ० अचलेश देवरे सहायक प्राध्यापक दून विश्वविद्यालय, द्वितीय पुरस्कार डॉ० अनिल कुमार, सहायक प्राध्यापक यूपीईएस एवं तृतीय पुरस्कार डॉ० सुरेन्द्र सिंह, सहायक प्राध्यापक दून विश्वविद्यालय को प्रदान किया गया। इसके अलावा मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में प्रथम पुरस्कार डॉ० श्वेता सूरी, जी.बी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी वि.वि पंतनगर, द्वितीय पुरस्कार डॉ० ऐश्वर्य प्रताप, दून वि.वि एवं तृतीय पुरस्कार डॉ० राशि मिश्रा सहायक प्राध्यापक दून विवि को प्रदान किया गया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) की विशेष पहल पर वर्ष 2022 में शुरू किए गए “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम के अन्तर्गत पथ प्रदर्शक-2023 में 49 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से केन्द्र सरकार के राजकीय संस्थानों में अध्ययनरत 11 विद्यार्थियों, राज्य सरकार के संस्थानों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत 31 विद्यार्थियों एवं विभिन्न संस्थाओं में पढ़ने वाले 07 अनाथ मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गई। पथ प्रदर्शक-2023 कार्यक्रम में कुल 49 मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा कुल 20 लाख 25 हजार रूपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई।

इसी कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) द्वारा प्रदेश भर के 23 सामाजिक संस्थाओं को सामाजिक कार्य एवं शैक्षणिक उन्नयन हेतु 16 लाख 32 हजार 197 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान राज्यपाल ने उत्तरकाशी जनपद में मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में अभिनव कार्य करने वाली सुश्री दीपिका कैंतुरा को 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने सभी रिसर्च स्कॉलर्स एवं मेधावी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए कहा कि आने वाला समय ज्ञान, विज्ञान एवं अनुसंधान का है। ज्ञान, विज्ञान के बल पर जीवन को सरल और सुगम बनाने के साथ ही विकास और उन्नति को हासिल किया जा सकता है। भारत आज अपने प्रतिभावान शोधार्थियों एवं वैज्ञानिकों के बूते विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। भारत देश आज विश्व शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है, जिसमें हमारे शोध एवं अनुसंधान का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि भारत अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है और इस अमृतकाल में देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हमारे युवाओं के कंधों पर है। राज्यपाल ने कहा कि आज की हमारी उपलब्धियां हमारे युवाओं के असीमित उत्साह, ऊँचे हौसलों और दृढ़ संकल्प के बल पर ही हासिल हो रही हैं।

राज्यपाल ने कहा कि मेधावी छात्र अपने अंदर नेतृत्व की भावना पैदा करें एवं अपने प्रयासों से राष्ट्र व समाज के निर्माण में योगदान दें। राज्यपाल ने कार्यक्रम में मौजूद मेधावी छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें अध्ययन के दौरान कभी भी अन्य शैक्षणिक संसाधनों की आवश्यकता होगी तो उसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।

इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश के विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को उनकी निःस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा और जनहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने सभी सामाजिक संस्थाओं से अपेक्षा की है कि भविष्य में वे और व्यापक स्तर पर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने ‘गवर्नर्स रिसर्च अवॉर्ड’, “पथ प्रदर्शक” छात्रवृत्ति एवं ‘सामाजिक संस्थाओं’ को दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान, जी बी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी वि.वि. के कुलपति प्रो० मनमोहन सिंह चौहान, दून वि.वि. की कुलपति प्रो० सुरेखा डंगवाल, पूर्व कुलपति देव सुमन वि.वि. प्रो० पी.पी. ध्यानी, उप सचिव एन.के. पोखरियाल, अनुसचिव गजेन्द्र नौटियाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वित्त नियंत्रक डॉ० तृप्ति श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!