Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों को दी बधाई एवं शुभकामनायें

‘शिक्षक दिवस’ की बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा एक आदर्श शिक्षक वह है जो अपने ज्ञान के माध्यम से विद्यार्थियों की क्षमतायें विकसित करे

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 सितम्बर 2021, रविवार, देहरादून। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि डॉ0 राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद्, दार्शनिक, गहन चिंतक, कुशल वक्ता व महान विचारक थे।

‘शिक्षक दिवस’, हमें अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर देता है। देश व समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। वर्तमान में हमें ऐसे शिक्षकों की अधिक से अधिक आवश्यकता है जो हमारे बच्चों में त्याग, प्रेम, सौहार्द, सहनशीलता व नैतिक गुणों का विकास कर सकें।

राज्यपाल ने कहा कि एक आदर्श शिक्षक वह है जो अपने ज्ञान के माध्यम से विद्यार्थियों की क्षमतायें विकसित करने में सहायक हो। एक श्रेष्ठ शिक्षक द्वारा दी गयी शिक्षा के माध्यम से छात्रों का बौद्धिक स्तर बढ़ता है और वैचारिक संकीर्णता दूर होती है। हमें गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। आज के तेजी से बदलते समय में जहाँ नए विचार, मूल्य व धारणायें तेजी से बदल रही हैं, ऐसे में अच्छी शिक्षा और साँस्कृतिक ज्ञान का महत्व और बढ़ जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!